राजस्थान: CM अशोक गहलोत ने राज्य में 19 नए जिले बनाने का किया ऐलान, जानिए नाम
- Written By: किर्तेश ढोबले
Photo: @ANI/Twitter
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि राज्य में 19 नए जिले बना दिए गए हैं। तीन नए संभाग बनाए गए हैं। अब राजस्थान में 52 जिले होंगे। सरकार नए बने जिलों का 2 हजार करोड़ से विकास करेगी।
विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें राज्य में कुछ नए जिलों के गठन की मांगें मिलीं। हमने इन प्रस्तावों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था और हमें अंतिम रिपोर्ट मिल गई है। मैं अब राज्य में नए जिलों के गठन की घोषणा करता हूं।
We received demands for the formation of some new districts in the state. We had formed a high-level committee to examine these proposals and we have received the final report…I now announce the formation of new districts in the state: Rajasthan CM Ashok Gehlot, in Assembly pic.twitter.com/uxeEiCAm4m — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 17, 2023
सम्बंधित ख़बरें
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
राजस्थान में ACB से लेकर ATS तक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए 7 जिलों के SP
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
ये है 19 नए जिले
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 19 नए जिलों को बनाने की घोषणा की है, इसके साथ ही अब राज्य में 52 जिले होंगे। नए 19 जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, दूदू, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिणस, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, गंगापुर सिटी, केकड़ी, कोटपुतली, बहरोड़, खैरतल, नीमकाथाना , सांचोर, फलोदी, सलुंबर, शाहपुरा शामिल हैं।
उदयपुर जिले में पेयजल उपलब्धता के लिए 362.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले के 367 गांवों के लाखों ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 362.13 करोड़ रुपए के खर्च को स्वीकृति दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद सोम-कमला-अम्बा बांध से जल प्रदाय योजना के द्वारा उदयपुर जिले के इन गांवों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2023-24 के बजट में की गई घोषणा की अनुपालन में यह वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
