- Hindi News »
- India »
- Rain Will Return Again In 15 States Including Delhi Yellow Alert In Uttarakhand And Jammu And Kashmir Imd Weather Update
दिल्ली समेत 15 राज्यों में फिर लौटेगी बारिश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट
Weather: देशभर में मानसून अब थोड़ा धीमा पड़ने लगा है। कई राज्यों में गर्मी और उमस देखने को मिल रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए क्या कहता है IMD।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
IMD Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर, रविवार को राजधानी में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद पांच दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। लगातार चार दिनों की तेज धूप और उमस के बाद दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसमें 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर को तेज बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में येलो अलर्ट
14 सितंबर को उत्तराखंड के कई जिलों जैसे देहरादून, नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत और चमोली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के कठुआ, गुलमर्ग, श्रीनगर समेत अन्य इलाकों में भी अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के भी कुछ जिलों में दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में पारा 46.3 डिग्री पहुंचा; अगले 5 दिन भीषण हीटवेव का अलर्ट, रात की बिजली कटौती से जनता बेहाल
विदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक; गोंदिया-गढ़चिरोली में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट
आज का मौसम 19 मई: आसमान से बरसेगी आफत या राहत? 15 राज्यों में तूफानी तांडव! 70 की रफ्तार से चलेगी हवा
Nagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी
13 से 18 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 13 से 16 और 18 से 19 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
दक्षिण भारत में भी रहेगा मानसून सक्रिय
13 से 19 सितंबर तक तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश की संभावना है। 14 से 16 और फिर 19 सितंबर को कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में हवा की गति तेज रहने के कारण स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पूर्वी भारत में भी भारी बारिश के आसार
ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 14 से 16 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 14 से 19 सितंबर के दौरान बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 13-09-2025 pic.twitter.com/f2ZHxQBicU — मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) September 13, 2025
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर भड़के ओवैसी, RSS और भाजपा पर जमकर बरसे AIMIM चीफ
पश्चिम भारत में भी बरसेंगे बादल
14 और 15 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 14 से 16 सितंबर के बीच उत्तरी पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों और तटीय निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Rain will return again in 15 states including delhi yellow alert in uttarakhand and jammu and kashmir imd weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
May 19, 2026 | 12:56 PMS Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
May 19, 2026 | 12:52 PMभेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:51 PMVasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
May 19, 2026 | 12:49 PMअजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
May 19, 2026 | 12:39 PMलंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMNEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














