Weather Update: आज और कल बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक के मौसम का हाल जानें
5 December 2025 Weather Update: IMD ने उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।
- Written By: रंजन कुमार
हिमाचल में बर्फबारी। इमेज-सोशल मीडिया
Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: मौसम में आज से बड़ा बदलाव होने वाला है। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दिख सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर यानी आज से नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक दे सकता है। यह पहाड़ी राज्यों के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन रही। स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन दितवाह के सक्रिय रहने से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और कर्नाटक एवं केरल में हल्की बारिश की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान बेहद कम है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे कम है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पहाड़ों पर एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर पर भी होगा। इस कारण शीतलहर और सर्दी में इजाफा होगा। सुबह हल्का कोहरा रहा। अगले दिनों में एक्यूआई खराब स्थिति में रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दिन में सर्द हवाएं चलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
70km की रफ्तार से आएगा तूफान, IMD ने इन राज्यों में जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट
यूपी-राजस्थान में 42 डिग्री का टॉर्चर, कहीं लू का कहर तो कहीं आंधी-बारिश, जानें आपके राज्य का हाल
तुमसर में सूर्यदेव के तल्ख तेवर: अप्रैल की शुरुआत में ही पारा चढ़ा; जलसंकट की आहट से नागरिकों में बढ़ी बेचैनी
पुणे में मूसलधार बारिश का कहर; पेड़ गिरने से महिला की मौत, इंडिगो की अहमदाबाद-पुणे फ्लाइट गोवा डायवर्ट
हरियाणा और पंजाब के मौसम का हाल जानें
हरियाणा और पंजाब में शीतलहर से तापमान लुढ़कता जा रहा। दोनों राज्यों के अधिकतर जिलों में तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, नारनौल और करनाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। कोल्ड वेव चलने से लोगों को सिहरन वाली सर्दी का एहसास हो रहा। अब दिन सुबह और शाम घना कोहरा छाने की संभावना है।
राजस्थान के मौसम का अपडेट
राजस्थान में कड़ाके की ठंडी है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। फतेहपुर में 2.2, शेखावाटी 3, लूणकरणसर में 2.9, सीकर में 3.8, नागौर में 4.0, चुरू में 4.7, दौसा में 4.8 और अलवर में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अगले सप्ताह तक तापमान में और कमी की संभावना है। अब शीतलहर के साथ कोहरे का भी छाएगा।
जम्मू-कश्मीर में कैसा मौसम?
जम्मू-कश्मीर के ऊपर से नया पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा। इसके प्रभाव से जम्मू, लेह, श्रीनगर और पठानकोट समेत कई ऊंचाई वाले स्थानों पर बादल छाए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। काजीकुंड में न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। लेह, गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर में पहले से बर्फबारी के कारण तापमान माइनस में है। इस नए मौसमी तंत्र के कारण आगामी दिनों में सर्दी, कोहरा और बर्फबारी बढ़ेगी।
हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी
नए वेदर सिस्टम का प्रभाव अगले 48 घंटे रहेगा। इसका आंशिक प्रभाव हिमाचल प्रदेश के ऊपर भी रहेगा। वैसे, बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन बर्फबारी से मौसम खुशनुमा हो सकता है। आईएमडी ने लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने की बात कही है। अगले 24 घंटे में पहाड़ी जिलों में मौसम करवट लेने वाला है। यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान तेजी के साथ लुढ़केगा।
यह भी पढ़ें: 8 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, दक्षिण में दितवाह तूफान का कहर
तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
समुद्री तूफान सेन्यार के तुरंत बाद एक्टिव हुए दितवाह चक्रवात ने दक्षिण भारत पर कहर बरपा रखा है। 3-4 दिनों से तेज हवाओं, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश से जनजीवन पर प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 दिसंबर को भी काले बादल छाए रहेंगे। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं बहेंगी और चेन्नई, तिरुवल्लूर समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश होगी। वैसे, अगले 24 घंटे में चक्रवात का असर कम होगा। तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।
