Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर और असम में कुदरत का कहर, बारिश और भूस्खलन से कई घर ढहे, पूर्वोत्तर राज्यों में अब तक 36 मौतें

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बाढ़ के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। मणिपुर और सिक्किम के कई इलाकों में तबाही मच गई है। बारिश से मणिपुर में नदियां ऊफान पर हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 03, 2025 | 03:32 PM

मणिपुर में भारी बारिश से समस्या, कई इलाके डूबे

Follow Us
Close
Follow Us:

देश के कई राज्यों में बारिश के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। बाढ़ के कारण लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। मणिपुर और सिक्किम में भारी बारिश के कारण लोगों पर आफत टूट पड़ी है। मणिपुर में बारिश और बाढ़ से तबाही मची हुई है तो वहीं असम में भूस्खलन से कई घर ढह गए हैं। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ से मकान डूब गए हैं। एसडीआरएफ और सेना की ओर से लोगों को रेस्क्यू करने का काम लगातार किया जा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों में अब तक कुल 36 मौतें हो चुकी हैं।

बारिश का कहर पूर्वोत्तर के राज्यों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। मणिपुर, सिक्किम और असम में हालात बेकाबू हो गए हैं। असम में भूस्खलन के कारण तीन जवानों की मौत भी हुई है। यहां कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जिससे लोगों का काफी परेशाना का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि बाढ़ के कारण गांव के गांव खाली हो गए हैं। शहरों में भी लगातार हो रही बरसात से कई मोहल्लों में सड़कें तालाब बन गई हैं। इससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

मणिपुर में हालात बेकाबू हुए

पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो मणिपुर में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां लगातार बारिश के कारण गांव और तटीय इलाकों के साथ ही शहर की सड़कें भी डूब गई हैं। शहर के कई इलाकों में अब तक करीब 3 हजार से अधिक घर डूब गए हैं। इन इलाकों से लोगों को घरों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। गांव के इलाकों में दूर तक खेती की भूमि नष्ट हो गई है। इसके साथ ही गांव के इलाकों में कई जगह भूस्खलन के कारण कई घर भी ढह गए हैं। पूरे राज्य में करीब 47 जगह भूस्खलन से नुकसान हुआ है। हालांकि जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

बारिश के कारण नदियां ऊफान पर

मणिपुर में भारी बारिश के कारण नदियां ऊफान पर हैं। इंफाल और इरिल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान का पार कर चुका है। उफनाई नदियों ने कई जगह बांध तोड़ दिया है जिससे क्षेत्रीय इलाकों में पानी भर गया है। मणिपुर के शहरी इलाकों में भी नाव चल रही हैं। लोगों को घरों से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। शहरों में बाढ़ राहत शिविरों में लोगों को पहुंचाया जा रहा है जहां उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ के कारण प्रदेश भर के करीब 20 हजार लोग  प्रभावित हुए हैं।

असम के कई राज्यों में बाढ़ के कारण हालात बेकाबू।

असम में भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, मिजोरम में स्थिति बेकाबू

असम में बारिश और भूस्खलन के कारण अफरातफरी का माहौल है। यहां भूस्खलन में तीन जवान लापता हो गए थे। रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत के बाद उनके शव मिले। बारिश के कारण कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हैं। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं असम घूमने गए पर्यटक भी बारिश में फंस गए हैं। करीब 1000 से अधिक सैलानी बाढ़-बारिश के कारण अपने घरों को नहीं लौट पा रहे हैं। कई इलाकों में जलभराव से लोग घरों में कैद हो गए हैं।

असम में बाढ़ से तबाही, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 10 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर के राज्यों में कुल 36 मौतें

बारिश और बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर के राज्यों में जानमाल का भी नुकसान हुआ है। असम, मणिपुर और सिक्किम के विभिन्न राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण अब तक कुल 36 मौतें हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से सभी बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सिस्किम में भी 25 मौतों की जानकारी सामने आई है।

दिल्ली में भी आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट

दिल्ली में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में कुछ दिनों से लगातार तेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। कई इलाकों में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। इसके साथ ही बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले तीन दिन तेज आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई जा रही है।

पहाड़ों पर भी बिगड़ा मौसम

पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ता नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर लद्दाख तक और हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड तक में इन तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में पांच जून तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के भी आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन तक 9 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Rain and landslides in northeastern states heavy rainfall in manipur and sikkim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 09:36 AM

Topics:  

  • Assam Floods
  • Heavy Rains
  • Manipur
  • Sikkim flood
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur Weather: बादलों की चादर से ढका नागपुर, ठंड की रोकी रफ्तार, 7 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

2

आज और कल कश्मीर से लेकर बिहार तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आगे मौसम

3

Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में सताएगी शीतलहर

4

2026 की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, नए साल की पहली सुबह मुंबई में हुई झमाझम बारिश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.