भारत के इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश, जानिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़ा मौसम का हाल
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 21 अक्टूबर को दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं। राज्य में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जाने की संभावना है।
- Written By: प्रीति शर्मा
(फोटो सोर्स एएनआई)
दिल्ली: भारत के सभी हिस्सों में इस बार अच्छी बारिश देखने को मिली है। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार ठंड भी कड़ाके की पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। दिल्ली सहित कई राज्यों में हल्की ठंड रात के समय महसूस की जा सकती है। हालांकि दिन में धूप की वजह से गर्मी का अहसास जारी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते यानी इस महीने के अंत तक तापमान में अंतर देखा जा सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है।
Rainfall Warning : 21st October 2024
वर्षा की चेतावनी : 21st अक्टूबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #TamilNadu #AndhraPradesh #Karnataka #Maharashtra #Andaman #nicobar #Kerala @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts@tnsdma… pic.twitter.com/X8bWA6QQTI — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 20, 2024
कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 21 अक्टूबर को दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं। राज्य में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं, 24 अक्टूबर तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 या 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। साथ ही हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
पंजाब और हरियाणा का मौसम
दिल्ली के आसपास के राज्यों जैसे पंजाब और हरियाणा की बात करें तो आज यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है। पंजाब में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहेगा। वहीं, हरियाणा के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में इन राज्यों में पारा गिरने की वजह से हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
मध्य प्रदेश और बिहार की बात की जाए तो कुछ जगहों पर बीते दिन बारिश देखी गई। जिसकी वजह से यहां पारा भी नीचे गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यहां ठंड का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, भोपाल, इंदौर, खंडवा सहित कई क्षेत्रों में आज और आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में कल पाला 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।
यह भी पढ़ें: जानिए क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस? चीनियों ने की थी भारतीय जवानों के साथ बर्बरता
किन राज्यों में होगी भारी वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार आज अंडमान निकोबार आइलैंड में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है। इसके चलते राज्य में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विर्धभ जैसे इलाकों में भी वर्षा होने की संभावना है। जिसकी वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को बारिश के चलते सावधान भी किया गया है।
