-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Railways Has Intensified Preparations For The Crowd Returning From The Festival Planned To Run 500 Special Trains
त्योहार से वापस आने वाली भीड़ के लिए खुशखबरी! रेलवे की धाकड़ तैयारी, कल से चलेगी 500 स्पेशल ट्रेनें
- Written By: राहुल गोस्वामी
इस साल रेलवे बोर्ड छठ पूजा के बाद आगामी 8 नवंबर से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए 500 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रेलवे की धाकड़ तैयारी, चलेगी 500 स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली: जहां देश में त्योहारों के बाद अब घर गांव से वापस आने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ को संभालना रेलवे के लिए एक चुनौती बन रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस साल रेलवे बोर्ड ने बीते बुधवार को बताया कि छठ पूजा के बाद आगामी 8 नवंबर से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए 500 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने कहा कि समस्तीपुर, दानापुर और अन्य डिवीजनों से अतिरिक्त ट्रेनें चलाकर यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को समायोजित किया जाएगा।
वहीं रेलवे ने छठ पूजा समाप्त हो जाने के बाद आठ नवंबर से अपने गृह क्षेत्रों में वापस जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 500 से अधिक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। रेलवे बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस बाबत बोर्ड ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा, ‘‘वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की गई है और स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए समस्तीपुर, दानापुर तथा अन्य मंडलों से अतिरिक्त ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।” इसमें कहा गया है कि छठ पूजा के लिए आठ नवंबर को सूर्योदय के बाद भीड़ शुरू होगी जिसे ध्यान में रखते हुए उस दिन 164 विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव: MVA की रैली में वीर सावरकर का गीत, मंच पर राहुल और खड़गे बैठे रहे चुपचाप
इसमें कहा गया है, ‘‘इसके बाद भारतीय रेलवे ने नौ नवंबर के लिए 160 विशेष ट्रेन, 10 नवंबर के लिए 161 और 11 नवंबर के लिए 155 विशेष ट्रेन संचालित करने की योजना बनाई है, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित की जा सके।” रेलवे बोर्ड के अनुसार, चार नवंबर को एक दिन में ‘रिकॉर्ड’ 120.72 लाख यात्रियों ने रेल यात्रा की।
बोर्ड ने यह भी कहा, ‘‘इसमें 19.43 लाख आरक्षित यात्री और 101.29 लाख अनारक्षित गैर-उपनगरीय यात्री शामिल थे – यह संख्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से भी अधिक है। उसी दिन उपनगरीय यातायात करने वालों का आंकड़ा 180 लाख यात्रियों तक पहुंच गया, जो इस साल का एक दिन में उपनगरीय ट्रेनों में सबसे अधिक यात्रियों का आंकड़ा था।”
इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने दावा किया कि बीते 36 दिनों में 4,521 विशेष ट्रेन से 65 लाख यात्रियों ने यात्रा की। बयान में कहा गया है, ‘‘इन अतिरिक्त सेवाओं ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा समारोहों के दौरान सुचारू यात्रा को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
रेलवे बोर्ड के अनुसार, आगामी एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक त्योहारों के दौरान यात्रा की बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने कुल 7,724 विशेष ट्रेन की घोषणा की, जो पिछले वर्ष की 4,429 की तुलना में 73 प्रतिशत से अधिक हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Railways has intensified preparations for the crowd returning from the festival planned to run 500 special trains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMस्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 09:12 PMसावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Jul 29, 2026 | 09:11 PMDilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














