रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए आई सरकारी नौकरी, 22,000 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान
RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D लेवल-1 के 22,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। 21 जनवरी से आवेदन शुरू होंगे, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। जानिए सबकुछ।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Indian Railway Jobs 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) देशभर में ग्रुप D लेवल-1 के करीब 22,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस महा-भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से आधिकारिक तौर पर शुरू होगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप D लेवल-1 के पदों के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है, जिसे आने वाले समय की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे के संचालन और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पॉइंट्समैन, असिस्टेंट और ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और अन्य तकनीकी विभागों में भी रिक्तियां भरी जानी हैं।
पात्रता मापदंड: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरल शैक्षणिक योग्यता है। उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। हालांकि, तकनीकी पदों के लिए ITI या NAC (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) धारकों को प्राथमिकता मिल सकती है। आयु सीमा की बात करें तो, न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी (OBC) वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai LTT Station पर यात्रियों का सैलाब: गर्मी की छुट्टियों में भारी भीड़, RPF ने संभाली कमान
रविवार को Western Railway पर जम्बो ब्लॉक, 19 अप्रैल को फास्ट ट्रेनों पर दिख सकता है सीधा असर
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
सेंट्रल रेलवे के 11 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड, ड्यूटी में सतर्कता के लिए सम्मान
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
उम्मीदवारों का चयन एक पारदर्शी और बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल टेस्ट होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत 18,000 रुपये बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) जैसे लाभ मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: रूसी तेल बना हथियार! क्या भारत ने ट्रंप से मांगी टैरिफ में छूट? सीनेटर लिंडसे ग्राहम का बड़ा दावा
आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक उम्मीदवार 21 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जिसमें से 400 रुपये CBT में शामिल होने के बाद वापस कर दिए जाएंगे। वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
Frequently Asked Questions
-
Que: रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 के तहत कुल कितने पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी?
Ans: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप D लेवल-1 के कुल 22,000 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक घोषणा की है।
-
Que: इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans: इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, हालांकि तकनीकी पदों के लिए ITI धारकों को प्राथमिकता मिल सकती है।
-
Que: रेलवे ग्रुप D के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे और अंतिम तिथि क्या है?
Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी और 20 फरवरी 2026 तक चलेगी।
-
Que: आवेदन के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
Ans: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए, जिसमें ओबीसी और एससी/एसटी वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
-
Que: चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
Ans: चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के आधार पर 18,000 रुपये बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) मिलेगा।
