Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेलवे कर्मियों को PM मोदी का तोहफा! दिवाली से पहले मिलेगा 78 दिनों का बोनस

दिवाली के पहले रेलवे के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी के अनुसार उन्हे 78 दिनों का बोनस मिलेगा। इस ऐलान से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों का सीधा फायदा मिलेगा।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 04, 2024 | 09:55 AM

रेलवे कर्मियों को PM मोदी का तोहफा

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दिवाली के पहले रेलवे के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी के अनुसार उन्हे 78 दिनों का बोनस मिलेगा। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बीते गुरुवार को ही लिया गया है। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपए के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को भी अपनी मंजूरी दी है।

वैष्णव ने बताया कि इस ऐलान से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों का सीधा फायदा मिलेगा। सरकार ने प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषोन्नति योजना को भी अपनी मंजूरी दी है। इसके लिए 1,01,321 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कहा गया कि, साल 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल लोड किया और लगभग 6। 7 बिलियन यात्रियों को भी यात्रा करवाई।

यहां पढ़ें –  पंजाब: आज इस गांव में भरा जाएगा ‘सरपंची’ का नामांकन, 2 करोड़ में नीलाम हुआ था ‘सरपंच’ पद

सम्बंधित ख़बरें

राफेल से स्कॉर्पीन तक: मोदी और मैक्रों की मीटिंग में तय होगा भारत की सैन्य ताकत का भविष्य

मुंबई में मोदी-मैक्रों की ‘जादू की झप्पी’! लोक भवन में द्विपक्षीय वार्ता, देखें VIDEO

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी आग, नागपुर के पास हुआ हादसा, देखें VIDEO

मानवता के लिए ‘मशीनी दिमाग’: ग्लोबल साउथ के पहले एआई महाकुंभ में क्या है पीएम मोदी का विजन?

इस बाबत एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह राशि रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, ‘पॉइंट्समैन’, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों को भी दी जाएगी। कार्यकुशलता से जुड़े बोनस का भुगतान रेलवे के कार्यक्षमता में सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।

यहां पढ़ें – आज PM मोदी करेंगे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित, इन ख़ास मुद्दों पर होगी चर्चा

जानकारी दें कि रेलवे कर्मचारियों को बोनस का भुगतानहर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 11। 72 लाख अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस राशि का भुगतान किया जा रहा है। वहीं प्रति पात्र रेलवे कर्मचारी को देय अधिकतम राशि 78 दिनों के लिए 17,951/- रुपये मान्य है। रेलवे में फिलहाल 13 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। वहीं इनमें लगभग एक लाख 59 हजार कर्मचारियों ने बीते वित्त वर्ष में ही ज्वाइन किया है।

Railway employees will 78 days get productivity linked bonus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2024 | 09:55 AM

Topics:  

  • Indian Railway
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.