रेलवे अलर्ट: इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल, इस तारीख तक नहीं होगा परिचालन, देखें लिस्ट
Delhi Train Cancelled News: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने घने कोहरे के चलते दिल्ली से होकर अंबाला, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनें कैंसिल कीं।
- Written By: रंजन कुमार
भारतीय रेल।
Delhi Train Cancelled News: देश में परिवहन की सबसे बड़ी लाइफलाइन ट्रेन इन दिनों काफी प्रभावित हो रही है। इससे रोज सफर करने वाले हजारों लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसे बड़े शहरों से हर दिन हजारों ट्रेनें अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना होती हैं, लेकिन आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, रेलवे ने घने कोहरे की वजह से जनवरी और फरवरी में कई ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया है।
इसका सीधा प्रभाव उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो रोजाना ट्रेन से ही अप और डाउन करते हैं। सबसे अधिक प्रभावित वे ट्रेनें होंगी, जो दिल्ली से सहारनपुर होकर अंबाला, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाती हैं। इसके अतिरिक्त हरिद्वार और ऋषिकेश रूट की कुछ ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने सर्दियों के दौरान घने कोहरे की आशंका को देखते हुए सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को कैंसिल रखने का बड़ा कदम उठाया है।
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | कब तक कैंसिल है |
| 14606 | जम्मूतवी – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस | 22 फरवरी तक |
| 12208 | जम्मूतवी – काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस | 22 फरवरी तक |
| 12317 | कोलकाता – अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस | 22 फरवरी तक |
| 14605 | योगनगरी ऋषिकेश – जम्मूतवी एक्सप्रेस | 23 फरवरी तक |
| 12358 | अमृतसर – कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस | 23 फरवरी तक |
| 12207 | काठगोदाम – जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस | 24 फरवरी तक |
| 12318 | अमृतसर – कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस | 24 फरवरी तक |
| 14523 | बरौनी – अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस | 24 फरवरी तक |
| 14524 | अंबाला कैंट – बरौनी हरिहर एक्सप्रेस | 24 फरवरी तक |
| 12357 | कोलकाता – अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस | 28 फरवरी तक |
| 14615 | लालकुआं – अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस | 28 फरवरी तक |
| 14616 | अमृतसर – लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस | 28 फरवरी तक |
| 14681 | दिल्ली – जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस | 28 फरवरी तक |
| 14682 | जालंधर सिटी – दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस | 1 मार्च तक |
| 14617 | पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस | 2 मार्च तक |
इस तारीख तक कैंसिल रहेंगी ट्रेनें
रेलवे बोर्ड के अनुसार दिल्ली से गुजरने वाली ये ट्रेनें इस महीने से लेकर फरवरी महीने के आखिर तक कैंसिल रहेंगी। हर वर्ष सर्दियों में घना कोहरा ट्रेन परिचालन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। विजिबिलिटी कम होने के चलते न सिर्फ ट्रेनों की स्पीड घटानी पड़ती है, बल्कि समय पर इन्हें चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इस कारण से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
RRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
नागपुर रेलवे का ‘स्पेशल’ हॉट हॉलिडे पैकेज: AC कोच को बनाया ‘स्टीम बाथ रूम’, ट्रेन में यात्रियों के छूटे पसीने
नागपुर से मुंबई के सफर में छूटे पसीने, रेलवे बोला- स्पेशल ट्रेन है भाई, थोड़ा ‘स्पेशल इंतजार’ तो बनता है!
यह भी पढ़ें: 177 ट्रेनें लेट…5 घंटे तक देरी से चल रहीं, घने कोहरे के कारण इन प्रमुख ट्रेनों के साथ फ्लाइट भी प्रभावित
लंबी दूरी की ट्रेनें होती हैं सबसे अधिक प्रभावित
इस दौरान सबसे अधिक असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ता है, जो तय समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसका असर दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ता है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और टाइम टेबल को बेहतर बनाए रखने के लिए जनवरी से फरवरी तक कई ट्रेनों कैंसिल करने का फैसला लिया है।
