177 ट्रेनें लेट...5 घंटे तक देरी से चल रहीं, घने कोहरे के कारण इन प्रमुख ट्रेनों के साथ फ्लाइट भी प्रभावित

Winter Travel Updates: विजिबिलिटी बेहद कम होने का असर राजधानी दिल्ली आने-जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों पर असर पड़ा है। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ डिवीजन की ट्रेनें काफी देरी से चल रहीं।
177 trains delayed... running up to 5 hours; dense fog has affected flights and other major trains; see advisory
कोहरे के कारण ट्रेनों और विमानों का परिचालन प्रभावित।
Published on
Updated on

Indian Railways News: उत्तर भारत में छाए घने कोहरे ने रेल यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी से 177 ट्रेनें लेट चल रही हैं। रेलवे की ट्रेन रनिंग लिस्ट से यह जानकारी मिली है। इसमें कई ट्रेनों के 2 से 8 घंटे तक लेट होने के आंकड़े शामिल हैं।

दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी बेहद कम होने के चलते राजधानी दिल्ली आने-जाने वाली करीब सभी प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी डिवीजन की ट्रेनों में काफी देरी दर्ज हुई है। रेल अफसरों के अनुसार घने कोहरे के कारण सिग्नलिंग और लोकेशन विजिबिलिटी प्रभावित होने की वजह से ट्रेनें नियंत्रित गति से चल रही हैं।

लेट चल रहीं प्रमुख ट्रेनें

प्रयागराज एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली तेजस राजधानी, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस और कई अन्य सुपरफास्ट ट्रेनें। रेल अधिकारियों का कहना है कि विजिबिलिटी बेहद कम होने से ट्रेनों को सिग्नल-टू-सिग्नल धीमी गति से चलाया जा रहा। इससे देरी बढ़ रही है।

हवाई संचालन पर भी असर

घने कोहरे का प्रभाव हवाई यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने आज सुबह फ्लाइट ऑपरेशन में देरी को लेकर एडवाइजरी जारी की। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी-अपनी एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट टाइमिंग अपडेट जरूर चेक कर लें। कोहरे के कारण संभावित देरी और टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर तय समय से थोड़ा पहले पहुंचे।

इन शहरों में उड़ान सेवा प्रभावित

दिल्ली के अलावा इन शहरों में कोहरे और कम विजिबिलिटी ने उड़ानों को प्रभावित किया है। इनमें वाराणसी, अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। कई रूटों पर फ्लाइटों को होल्ड पर रखा गया है। कुछ फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया। वहीं कई उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं।

यात्रियों को सलाह

रेलवे की वेबसाइट या एनटीईएस ऐप पर ट्रेन स्टेटस लगातार चेक करते रहें। जिन ट्रेनों में देरी अधिक है, उनके लिए प्लेटफॉर्म बदलने या री-शेड्यूलिंग की अपडेट पर नजर बनाए रखें। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को प्रस्थान समय से पर्याप्त समय पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। मौसम साफ होने तक ट्रेन और फ्लाइट दोनों सेवाओं में अनियमितता बनी रहने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com