Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका गांधी के घर बजेगी शहनाई: बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड संग सगाई कन्फर्म! जानें कौन हैं अवीवा बेग

Raihan Vadra Engagement: प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द ही गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर सकते हैं। खबर है कि दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। जानिए कौन हैं अवीवा।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 30, 2025 | 01:23 PM

रेहान वाड्रा से साथ उनकी गर्लफ्रैड अवीवा बेग, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Raihan Vadra Aviva Beg Engagement Rumors:  गांधी-वाड्रा परिवार में जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। खबर आ रही है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई उनकी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ तय हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है और अब दोनों परिवार सगाई की तारीख तय करने की प्रक्रिया में हैं। अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग का रिश्ता कोई नया नहीं है; बताया जा रहा है कि दोनों पिछले सात सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का ही रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, रेहान के प्रपोजल को अवीवा ने स्वीकार कर लिया है और इस रिश्ते को प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी पूरी रजामंदी दे दी है। हालांकि, अभी सगाई की आधिकारिक तारीख की घोषणा होना बाकी है, लेकिन दोनों परिवारों में उत्सव का माहौल है।

राजनीति नहीं, कला की दुनिया में है दिलचस्पी

24 वर्षीय रेहान वाड्रा, जिनका जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था, नेहरू-गांधी परिवार की अगली पीढ़ी के सदस्य होने के बावजूद फिलहाल राजनीति से दूर हैं। उनकी दिलचस्पी कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में अधिक है। वे पेशे से एक इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। रेहान ने कला जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है और वे ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी पहली सोलो एग्जीबिशन भी कर चुके हैं। इसके अलावा, कोलकाता में ‘द इंडिया स्टोरी’ नामक उनकी प्रदर्शनी को भी काफी सराहना मिली थी।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिखाया बड़ा दिल, शिवराज सिंह के खिलाफ सभी मानहानि केस लिए वापस

कांग्रेस को बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल, इस मुस्लिम नेता का बसपा सरकार में था दबदबा

भारत के बंटवारे की साजिश रच रहे राहुल गांधी? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप

कार्यकर्ताओं के बीच ये हॉलीवुड हीरो कौन? जयवर्धन सिंह के साथ जीतू पटवारी का मजाकिया अंदाज वायरल, देखें VIDEO

लंदन से की है पढ़ाई और फोटोग्राफी का भी शौक

रेहान की शैक्षिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है। उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली, देहरादून और लंदन की प्रतिष्ठित SOAS यूनिवर्सिटी से पूरी की है। कला के अलावा, उन्हें ट्रैवलिंग और नेचर फोटोग्राफी का बेहद शौक है। वे अक्सर अपनी फोटोग्राफी के नमूनों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, जो प्रकृति के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ तो CM मोहन यादव ने दिया BJP में आने का न्योता, जानें क्या मिला जवाब

वाड्रा परिवार की होने वाली बहू: अवीवा बेग

वाड्रा परिवार की होने वाली बहू, अवीवा बेग, दिल्ली की रहने वाली हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और सात साल के साथ के बाद, रेहान और अवीवा ने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला किया है।

Raihan vadra aviva beg engagement priyanka gandhi son wedding rumors

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 10:40 AM

Topics:  

  • Aviva Baig
  • Congress
  • Priyanka Vadra
  • Robert Vadra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.