-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Former Union Minister Maneka Gandhi Reaches Supreme Court Against Ram Bhual Nishad
रामभुआल निषाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेनका गांधी, आपराधिक मामला छिपाने का आरोप
- Written By: अनिल सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। मेनका गांधी ने रामभुआल निषाद के खिलाफ चुनाव के दौरान नामांकन के वक्त दाखिल एफिडेविट में आपराधिक मामला छिपाने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 20 सितंबर को सुनवाई करेगा।

मुंबई: मेनका गांधी को हराकर सुल्तानपुर सीट पर जीत हासिल करने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामभुआल निषाद के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने वाली है। मेनका गांधी ने उनके खिलाफ नामांकन के दौरान जमा किये गए एफिडेविट में आपराधिक मामला छिपाने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट में इससे संबंधित याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 20 सितंबर को सुनवाई करने वाला है।
मेनका गांधी ने अपनी याचिका में रामभुआल निषाद के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव के दौरान नामांकन करते हुए हलफनामे में अपने खिलाफ 12 मुकदमों की जानकारी नहीं दी। उन्होंने सिर्फ आठ आपराधिक मामलों की जानकारी दी थी, जबकि चार मुकदमों की जानकारी को छिपाया गया था।
ये भी पढ़ें- मथुरा में हुआ बड़ा रेल हादसा; मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली रूट बंद
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
सबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी थी चुनौती
इससे पहले मेनका गांधी ने रामभुआल के निर्वाचन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेनका गांधी की याचिका उस समय खारिज कर दी थी। उसके बाद मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मेनका गांधी को दी थी मात
रामभुआल निषाद फिलहाल समाजवादी पार्टी से सुल्तानपुर के सांसद हैं। जिन्होंने 43,174 वोटो के अंतर से भाजपा की मेनका गांधी को हराया था। रामभुआल निषाद पहले भाजपा में थे लेकिन चुनाव से कुछ वक्त पहले वह सपा में शामिल हुए और मेनका गांधी को हराने के बाद उनका राजनीतिक कद काफी बढ़ गया है।
बढ़ेंगी रामभुआल निषाद की मुश्किलें
लेकिन अब जिस तरह से मेनका गांधी ने उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में रामभुआल निषाद की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
ये भी पढ़ें- ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मायावती का समर्थन, जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्यों लिया यह डिसीजन?
Former union minister maneka gandhi reaches supreme court against ram bhual nishad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 11:04 AMदतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













