राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, भावुक होकर कही ये बड़ी बात

Rahul Gandhi Greeting Message: साल 2025 की 79वीं स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतवासियों को ढ़ेर सारी बधाई दी। साथ ही देश सेवा के प्रति युवाओं को उनके कत्वर्य की याद दिलाई।
rahul gandhi independence day
स्वंतत्रता दिवस की बधाई देते कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्हें याद करते वह भावुक हो गए और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी भावुकता प्रकट की। पोस्ट में उन्होंने लिखा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आजादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है—जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

इसके साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

वहीं, प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को 79वें 'स्वतंत्रता दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, कर्तव्य और शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी एकजुट होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के साथ इसके गौरवमयी इतिहास, एकता, अखंडता और अक्षुण्णता को सदा बनाए रखने का संकल्प लें।“

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट कर दी शुभकामनाएं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएं जहाँ हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा मिले, हर नागरिक को अच्छा इलाज मिले और हर परिवार में खुशहाली हो। तभी हम अपने शहीदों के सपनों का भारत बना पाएंगे। जय हिंद।”

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 'हर बच्चे के हाथ में किताब' की उम्मीद के साथ लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लाखों महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की क़ुर्बानी से मिली इस आज़ादी को बनाए रखने के लिए हर बच्चे के हाथ में किताब हो, हर युवा के सामने रोज़गार का रास्ता हो, और हर परिवार के जीवन में सम्मान हो।

(एजेंसी इनपुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com