आज राहुल गांधी का गुजरात दौरा, राजकोट गेम जोनऔर मोरबी ब्रिज हादसे के पीड़ितों के परिवार से करेंगें मुलाकात
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज जरात का दौरा करने वाले हैं. उनका ये दौरा अहम माना जा रहा है। वे राजकोट के ‘गेमिंग जोन' में आग लगने, वडोदरा में नाव पलटने और मोरबी पुल ढहने की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से भी मुलाकात करेंगे।
- Written By: राहुल गोस्वामी
राहुल गांधी
अहमदाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज यानी शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगें, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आज राहुल गांधी राजकोट के ‘गेमिंग जोन’ में आग लगने, वडोदरा में नाव पलटने और मोरबी पुल ढहने की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से भी जरुरी मुलाकात करेंगे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ऐसे समय अहमदाबाद आ रहें हैं, जब उनकी कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) कार्यालय के बाहर BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ दिनों पहले झड़प हुई है। इन दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के झड़प के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
#WATCH | Delhi: Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi leaves from his residence as he heads to Ahmedabad. pic.twitter.com/2yF23aUHv6 — ANI (@ANI) July 6, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
इस बाबत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने बीते शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के उन पांच कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे जो फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं। गोहिल ने कहा, “राहुल गांधी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।”
गोहिल ने यह भी कहा, ‘‘राहुल गांधी राजकोट ‘गेमिंग जोन’ में आग लगने और ऐसी अन्य त्रासदियों में जान गंवाने वालों के परिजन से भी मिलेंगे। वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे जिन्हें झड़प के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।”
गौरतलब है कि अहमदाबाद के पालडी इलाके में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर बीते 2 जुलाई को कांग्रेस और BJP के सदस्यों के बीच उस समय झड़प हुई थी, जब BJP की युवा शाखा के सदस्य हिंदुओं के बारे में गांधी की टिप्पणी के विरोध में वहां पहुंचे थे।
मामले पर पुलिस की मानें तो, दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। झड़प के एक दिन बाद यानी 3 जुलाई को एलिसब्रिज पुलिस ने दो FIR दर्ज कीं। पुलिस ने एक FIR कांग्रेस और BJP दोनों से जुड़े लगभग 450 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की, जबकि दूसरी प्राथमिकी BJP की अहमदाबाद इकाई की युवा शाखा की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी दर्ज हुई।
