छत्रपति शिवाजी का बहाना, राहुल गांधी ने लगाया नरेन्द्र मोदी पर निशाना, चुनाव से पहले महाराष्ट्र में तनाव
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने का मुद्दा गूंज रहा है। जिसको लेकर राज्य में चुनाव से पहले सियासी तनाव साफ दिखाई देने लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
राहुल गांधी व नरेन्द्र मोदी (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने का मुद्दा गूंज रहा है। जिसको लेकर राज्य में चुनाव से पहले सियासी तनाव साफ दिखाई देने लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सांगली में एक रैली के दौरान कहा कि माफी वह मांगते हैं जो गलती करते हैं। पीएम को बताना चाहिए कि उन्होंने किस बात को लेकर माफी मांगी है।
पीएम की माफी पर राहुल गांधी ने कहा कि माफी वही मांगता है जो गलत काम करता है। जिसने कोई गलती नहीं की है, वह क्यों माफी मांगे? कुछ दिन पहले यहां शिवाजी की मूर्ति बनाई गई, तब मैंने अखबार में पढ़ा कि पीएम कहते हैं कि मैं शिवाजी से माफी मांगता हूं। मैं समझना चाहता हूं कि पीएम ने माफी क्यों मांगी, इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।
महाराष्ट्र की जनता से भी माफी मांगें
राहुल उन्होंने आगे कहा कि पहली वजह यह है कि मूर्ति बनाने का ठेका आरएसएस के लोगों को दिया गया, पीएम को लगता है कि यह ठेका आरएसएस के लोगों को नहीं दिया जाना चाहिए था। इसे योग्यता के आधार पर दिया जाना चाहिए था। दूसरी वजह यह है कि मूर्ति बनाने में भ्रष्टाचार हुआ, चोरी हुई, शायद वह इसके लिए माफी मांग रहे हैं। आपने महाराष्ट्र की जनता से चोरी की। शायद तीसरी वजह यह हो सकती है कि आपने शिवाजी की याद में मूर्ति बनाई और इस बात का भी ध्यान नहीं रखा कि मूर्ति खड़ी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
केरल में खत्म होगा सस्पेंस, आज 1 बजे मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री, सीएम कुर्सी के लिए 3 दिग्गजों में जंग
अब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
हरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा मामले में ठेकेदार के वकील का दावा, सरेंडर करना चाहता था जयदीप आप्टे
राहुल ने आगे कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं। कदम की यह मूर्ति खड़ी है। 50, 60, 70 साल बाद यहां आइए और यह यहां खड़ी होगी। शिवाजी की मूर्ति भ्रष्टाचार और गलत लोगों को ठेके देने के कारण गिरती है। उन्हें न केवल शिवाजी से बल्कि महाराष्ट्र के सभी लोगों से माफी मांगनी चाहिए।”
#WATCH | Sangli | On Chhatrapati Shivaji Maharaj statue collapse, Congress MP & LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi says, “…I give you a guarantee that Kadam ji’s (late Congress minister Patangrao Kadam) statue installed will be here even after 50-70 years….Shivaji Maharaj’s statue… pic.twitter.com/58HRkT3CEF — ANI (@ANI) September 5, 2024
आपके डीएनए में हमारी विचारधारा
राहुल सांगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि…हमारी विचारधारा आपके डीएनए में है और भारत में जो विचारधारा की लड़ाई आप देख रहे हैं, वह सिर्फ राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती थी, आज भारत में विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि केवल चुनिंदा लोगों को ही फायदा मिले… यह हमारी लड़ाई है और आप इसे पूरे देश में देखेंगे।
जाति जनगणना का जिक्र
जाति जनगणना पर बात करते हुए राहुल गांधी ने जाति जनगणना कराने का फिर वादा करते हुए कहा कि मैंने लोकसभा में कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम जाति जनगणना कराएंगे। जनगणना कांग्रेस पार्टी और हमारा गठबंधन कराएगा, क्योंकि हम देश की सच्चाई को समझना चाहते हैं कि इस देश की संपत्ति से किस वर्ग को फायदा हो रहा है?
कदम की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है। यहां अलग-अलग लोगों ने काम किया और जनता को साथ लेकर चले। इन सभी ने महाराष्ट्र को रास्ता दिखाया। छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू जी महाराज, फुले जी समेत कई लोगों ने महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे देश को जीने का तरीका, प्रगति और प्रेरणा दी। इससे पहले राहुल गांधी ने सांगली में दिवंगत कांग्रेस नेता पतंगराव कदम की एक विशाल प्रतिमा का भी अनावरण किया।
यह भी पढ़ें:- MVA में अकेले पड़े उद्धव ठाकरे! शरद पवार ने कहा- चुनाव के बाद चुनेंगे CM
