हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद…JPSC-JSSC विवाद पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छात्रों की आवाज सुने सरकार

JPSC JSSC Student Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जो छात्र आंदोलन हो रहे हैं, शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ हो रही है।
Our education system is ruined...Rahul Gandhi
राहुल गांधीसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Rahul Gandhi Statement On Jharkhand Student Protest: झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे छात्रों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा विवाद में छात्र धरना प्रदर्शन और अनशन कर रहे हैं। इस छात्र आंदोलन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी।

उन्होंने कहा कि देश का एजुकेशन सिस्टम ढह गया है। इससे पहले कांग्रेस अक्ष्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर पार्टी का स्पष्ट किया था। उनका कहना था कि हम छात्रों के साथ हैं। उनकी समस्या के लिए लड़ते रहेंगे।

हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद: राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि देश में जो छात्र आंदोलन हो रहे हैं, शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ हो रही है। मैंने साफ कहा है, देहरादून कहा है, कोटा में कहा है और इलाहाबाद में जाकर कहने वाला हूं- हमारा एजुकेशन सिस्टम कोलैप्स्ड है, बहुत मंहगा है।

आगे उन्होंने कहा कि हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो, नेशनल की सरकार हो या झारखंड की सरकार हो।

Our education system is ruined...Rahul Gandhi
11वें दिन भी जारी रहा झारखंड का छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC विवाद में कूदे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- समय रहते…

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी किया समर्थन

वही, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के साथ है। राहुल गांधी की बात दोहराते हुए खरगे ने कहा कि झारखंड हो, पंजाब हो, दिल्ली हो, कहीं भी हो, हम सब, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे विद्यार्थियों के साथ खड़े हैं। चाहे हमारा alliance partner हो या चाहे हमारा opposition हो, हम विद्यार्थियों व युवकों के साथ हैं। उनकी समस्या को हल करने के लिए हम लड़ते रहेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com