Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल

Rahul Gandhi: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से जुड़े मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, 'NEET 2024 पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 17, 2026 | 03:50 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi question to PM Modi: नीट (NEET-UG 2026) पेपर लीक और सीबीआई जांच के बीच अब इस पूरे मामले ने एक बड़ा सियासी रूप ले लिया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस महा-घोटाले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो जारी करते हुए उन्होंने देश के 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ हुए इस धोखे पर सीधे प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है।

राहुल गांधी ने 2024 और 2026 के नीट पेपर लीक की समानताओं को दिखाते हुए सिस्टम पर तंज कसा है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर #SackPradhan का अभियान छेड़ दिया है।

एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने क्या लिखा?

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से जुड़े मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, ‘NEET 2024 पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। CBI ने जांच बिठाई। एक कमेटी बनी। NEET 2026 का भी पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। CBI फिर जांच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी। मोदी जी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है- जवाब दो!

सम्बंधित ख़बरें

NEET Paper Leak: लातूर के बाद अब नांदेड़ पहुंची CBI,  जानें 8 घंटे चली छापेमारी क्या मिला?

NEET पेपर लीक आरोपियों के घर कब चलेगा बुलडोजर? पूर्व विधायक आसिफ शेख का BJP से कड़वा सवाल

NEET पेपर लीक का पुणे कनेक्शन: NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार, CBI ले गई दिल्ली

नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस

NEET 2024:
पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफ़ा नहीं दिया। CBI ने जांच बिठाई। एक कमेटी बनी।
NEET 2026:
पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफ़ा नहीं दिया। CBI फिर जाँच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी।
मोदी जी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है – जवाब… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 17, 2026

राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे 3 सवाल

अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए तीन बड़े सवाल दागे हैं।

  1. बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?
  2. बार-बार इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आप चुप क्यों हैं?
  3. बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?

’22 लाख बच्चों के मेहनत के साथ खिलवाड़’

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने वीडियो में बेहद भावुक अंदाज में कहा कि देश के 22 लाख बच्चों ने दो साल तक दिन-रात एक करके, जाग-जागकर इस परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन उनकी मेहनत को एक रात में बर्बाद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से दो दिन पहले ही व्हाट्सएप पर पेपर बांट दिया गया था।

Rahul gandhi question to pm narendra modi in neeg ug paper leak case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 03:50 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • NEET UG Exam
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.