Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी का Hydrogen Bomb फटने के लिए तैयार, PM मोदी के 75वें जन्मदिन करेंगे बड़ा धमाका

Rahul Gandhi हाल ही में वोट चोरी को लेकर Hydrogen Bomb फोड़ने की बात कही थी, इससे पहले भी राहुल ने Karnataka में एक PPT शेयर करके बवाल खड़ा किया था। इसी कड़ी में 17 सितंबर को PM मोदी पर हमला बोलेंगे।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 12, 2025 | 09:11 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb on PM Modi: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जिस “हाइड्रोजन बम” फोड़ने का वादा किया था, उसे लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी यह बड़ा खुलासा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर कर सकते हैं। इस कदम से वह न केवल चुनाव आयोग बल्कि सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की भी तैयारी में हैं।

कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर वोटों में हेराफेरी का आरोप लगा रही है, हालांकि चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज कर चुका है। इसी कड़ी में राहुल गांधी अब हरियाणा और बनारस में हुई कथित वोट चोरी के आंकड़े एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के सामने रख सकते हैं। अपने रायबरेली दौरे पर भी राहुल ने कहा था कि भाजपा के लोग ज्यादा आंदोलित न हों, क्योंकि जब हाइड्रोजन बम फटेगा तो सब कुछ साफ हो जाएगा और वह जल्द ही गारंटी के साथ इसके सबूत पेश करेंगे।

’75 साल पर आडवाणी रिटायर, मोदी क्यों नहीं?’

कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें उम्र के मुद्दे पर भी घेरने की रणनीति बना रही है। भाजपा में लंबे समय से 75 साल की उम्र में नेताओं के रिटायर होने की एक अघोषित परंपरा रही है। इसी नियम के तहत लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं को सक्रिय राजनीति से हटना पड़ा था। अब जब 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी खुद 75 साल के हो जाएंगे, तो कांग्रेस यह सवाल उठा रही है कि क्या नियम सिर्फ दूसरों के लिए थे? कांग्रेस का आरोप है, “आडवाणी और जोशी को रिटायर करने वाले मोदी के लिए अलग नियम क्यों हैं? क्या उन्हें सत्ता से इतना प्यार है?”

सम्बंधित ख़बरें

वसई-विरार मेयर चुनाव में बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’? क्या है बहुजन विकास आघाड़ी की रणनीति

आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे, संसद में मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका

सदन में देशभक्ति पर संग्राम! राहुल गांधी ने उठाए चीनी टैंकों का मुद्दा, तो हुआ भारी हंगामा- VIDEO

दिग्विजय सिंह का राज्यसभा में रौद्र रूप! सोनम वांगचुक से लेकर चीन और बेरोजगारी तक, सरकार की खोल दी पोल- VIDEO

यह भी पढ़ें: PM मोदी के मणिपुर दौरे की सुगबुगाहट से पहले बड़ी बगावत, 43 भाजपाईयों ने कर दी बेवफाई

सत्ता में बने रहने के लिए संघ का ‘यू-टर्न’?

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना चाहती है और इसीलिए ‘वोट चोरी’ का सहारा ले रही है। टीम राहुल गांधी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने भी हाल ही में 75 साल के नियम पर बयान दिया था, लेकिन बाद में संघ ने अपने रुख से पलटी मार ली। कांग्रेस का दावा है कि मोदी ने संघ की शरण में जाकर इस बयान को बदलवाया। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे को आसानी से छोड़ने वाली नहीं है और इसे जनता के बीच जोर-शोर से उठाएगी। अब देखना यह है कि 17 सितंबर को राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है।

Rahul gandhi plans hydrogen bomb revelation on vote theft on pm modi 75th birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 09:11 AM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.