खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
Rahul Gandhi Muslim Statement Controversy: राहुल गांधी के अल्पसंख्यक नहीं मुस्लिम वाले बयान पर भड़की बीजेपी। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस खुद को मुस्लिम लीग समझती है।
- Written By: अमन मौर्या
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Shahnawaz Hussain Attack On Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘अल्पसंख्यक’ को ‘मुस्लिम’ बोलने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, कांग्रेस मुस्लिमों को भड़काने में लगी है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी है कि इस तरह की भाषा देश हित में नहीं है।
वे लोगों को भड़काने का काम करते हैं: शहनवाज हुसैन
भाजपा नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखी निंदा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार की भाषा बोली है। उन्होंने कहा कि ‘अल्पसंख्यक’ नहीं ‘मुस्लिम’ बोला जाए। कांग्रेस अपने आपको मुस्लिम लीग ही समझती है और मुसलमानों को भड़काने का उनका पहले से रहा है और उसको भड़काने में लग हुए हैं।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “राहुल गांधी ने जिस प्रकार की भाषा बोली उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक नहीं मुस्लिम बोला जाए और कांग्रेस अपने आपको मुस्लिम लीग ही समझती है और मुसलमानों को भड़काने का… pic.twitter.com/YUrjnQDW9d — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
नागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
शहनवाज हुसैन ने बताया कि जिस तरह पीएम और वर्तमान सरकार के लिए उन्होंने (राहुल) बोला है कि एक साल में सरकार गिर जाएगी उनको मालूम होना चाहिए। ये लोकतांत्रिक तारीके से चुनी हुई सरकार है।
उनकी भाषा देशहित में नहीं: हुसैन
भाजपा नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ लोगों के दिल में बसते हैं। देश के तरक्की में वह दिन-रात लग हुए हैं। जिस तरह का बयान पहले भी राहुल गांधी ने बोला था कि वो संसद में बोलेंगे जलजला आ जाएगा। लेकिन कुछ नहीं हुआ अभी भी वो देश के लोगों को भड़काने का काम करते हैं। जिस तरह की भाषा राहुल गांधी ने बोला है वो देश हित में नहीं है।
ये भी पढ़ें- वह कौन होता है मेरे बारे में बोलने वाला… गिरफ्तारी की मांग पर भड़के हुमायूं कबीर, परवेज सिद्दीकी को खरी-खोटी
यहां से शुरू हुआ विवाद
बता दें, नई दिल्ली में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं से कहा था कि उन्हें अपने समुदाय के मुद्दे को खुलकर उठाना चाहिए। साथ ही पार्टी में मुस्लिमों की भागीदारी बढ़ाने पर भी बात कही थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा था कि यदि किसी मुस्लिम के साथ अन्याय होता है तो उसकी आवाज अल्पसंख्यक के रूप में नहीं, बल्कि मुस्लिम पहचान के रूप में उठाई जानी चाहिए। इसके पहले राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार बोलने पर भी विवादों में रहे। इस बयान के बाद देशभर से राहुल के विरोध में प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
