RSS की तारीफ करने वाले दिग्विजय और राहुल गांधी का हुआ सामना, जानें दोनों में क्या हुई बात
Rahul Gandhi Digvijay Singh News: आरएसएस और भाजपा की तारीफ करने वाले दिग्विजय सिंह ने रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस स्थापना दिवस पर इंदिरा भवन में दोनों मिले।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिग्विजय और राहुल गांधी (Image- Social Media)
Congress Organization Crisis: आरएसएस और भाजपा की सराहना करने वाले दिग्विजय सिंह ने रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात, कांग्रेस स्थापना दिवस पर इंदिरा भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते हुए राहुल गांधी ने एक शिकायत भी की। एनडीटीवी के मुताबिक उन्होंने दिग्विजय सिंह से मजाकिया अंदाज में कहा, ‘कल आपने बदमाशी की।’ उनकी इस बात पर वहां मौजूद पार्टी के अन्य नेता हंस पड़े। इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।
कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह के बाद पार्टी मुख्यालय में नेताओं के लिए चाय और नाश्ते का इंतजाम किया गया। इसी दौरान, दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी करीब आए। इस मौके पर राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की।
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
24 घंटे पहले, दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी की लाल कृष्ण आडवाणी के साथ एक पुरानी तस्वीर का हवाला देते हुए आरएसएस-भा.ज.पा. गठबंधन की तारीफ की थी। दिग्विजय सिंह ने लिखा था, “मुझे यह तस्वीर मिली, यह बहुत प्रभावशाली है। कैसे एक जमीनी स्तर का आरएसएस स्वयंसेवक और जनसंघ तथा भाजपा कार्यकर्ता, नेताओं के चरणों में बैठकर, एक राज्य का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बन गया। यह संगठन की ताकत है। जय सिया राम।”
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
बाद में दी थी सफाई
दिग्विजय सिंह ने बाद में यह स्पष्ट किया कि वह आरएसएस और पीएम मोदी की विचारधारा के विरोधी हैं और केवल उस संगठन की सराहना कर रहे थे। हालांकि, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा कि गांधी का संगठन गोडसे के संगठन से कुछ नहीं सीख सकता।
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को जोर देकर कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और विचारधाराएं कभी समाप्त नहीं होतीं। खरगे ने इंदिरा भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं के कारण ही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन पाया।
यह भी पढ़ें- ‘विश्वगुरु बनना हमारी महत्वाकांक्षा नहीं, दुनिया की जरूरत’, RSS चीफ ने बताया संघ का असली मकसद
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर मैं उन लोगों से यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं, जो कहते हैं कि कांग्रेस का अंत हो गया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारी शक्ति भले ही कम हो गई हो, लेकिन हमारा हौसला अब भी मजबूत है। हमने किसी से समझौता नहीं किया, न संविधान से, न धर्मनिरपेक्षता से और न ही गरीबों के अधिकारों से। हम भले ही सत्ता में न हों, लेकिन हम कभी समझौता नहीं करेंगे।
