Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘Terrorist के चेहरे दिखाओ जरा’, Rahul Gandhi ने सीबीएसई छात्रों से की बात, सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने CBSE रिजल्ट को लेकर चल रहे विवाद के बीच छात्र वेदांत व अन्य छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने ट्रोलिंग, 'देशद्रोही' और 'सोरोस एजेंट' कहे जाने का मुद्दा उठाया

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: May 31, 2026 | 06:48 PM

सीबीएसई छात्रों के साथ राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Meets CBSE Student: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली और परिणाम में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12वीं के छात्रों से मुलाकात की और उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया है। राहुल गांधी द्वारा शेयर की गई वीडियो में अन्य छात्रों के साथ छात्र वेदांत भी नजर आ रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान छात्रों ने खुलकर उनसे अपनी बता कही और अपनी समस्याएं रखी। वेदांत ने बताया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें ट्रोल किया गया। जिसके बाद उन्हें ‘देशद्रोही और देश का दुश्मन’ तक बताया गया।

राहुल गांधी ने शेयर किया VIDEO

छात्रों के साथ बातचीत का 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि मेरे साथी ‘राष्ट्र-विरोधी सोरोस एजेंटों’ के साथ एक खुलासा करने वाली बातचीत। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि ‘वेदांत और उनके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से सवाल पूछे तो जवाब के बदले उन्हें अपमानित किया गया। राहुल ने कहा कि छात्र एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले।

सम्बंधित ख़बरें

CBSE ने मानी पोर्टल में सुरक्षा चूक, छात्रों के दावों के बाद आंसर शीट डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल

Explainer: NEET री-एग्जाम के लिए क्यों उतारनी पड़ रही है सेना? क्या टीचर की जगह जवान लेगें परीक्षा, कारण क्या?

शासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई

A revealing chat with my fellow “anti-national Soros agents.” Vedant and his friends are brilliant, brave young Indians who asked CBSE and the Modi government simple questions – but got insults instead of answers. They deserve a bright and secure future. We will make sure they… pic.twitter.com/5InBxgJv1B — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 31, 2026

देशद्रोही-पाकिस्तानी दर्जा मिला

राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में छात्र वेदांत ने बताया कि लोगों ने उन्हें देशद्रोही, पाकिस्तानी और डीप स्टेट एजेंट तक कहा। जब मैंने अपनी फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका देखी, तो मुझे लगा कि मेरा पेपर अच्छा हुआ था लेकिन नंबर अच्छे नहीं मिले। उसके बाद जब मैंने अपनी Answer Sheet मांगी तो मुझे पता चला कि यह मेरी कॉपी ही नहीं है।

यह भी पढ़े- BCCI का बड़ा ऐलान, Team India में ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार एंट्री, सीधे मिली उपकप्तानी, रियान पराग बाहर

इसके बाद मैंने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उठाया तो बड़ी संख्या में लोगों ने उसका समर्थन किया लेकिन इसके साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें डीप स्टेट एजेंट और भारत में अस्थिरता पैदा करने वाला बताया सोरोस का एजेंट कहा।

राहुल गांधी ने की आलोचना

छात्र वेंदात और अन्य छात्रा से बातचीत के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यह समझ नही आ रहा है कि बीच में सोरोस कहां से आ गया, पाकिस्तान भी आ गया.. यह तो पागलपन है। तुम लोगों ने कुछ किया भी नहीं। तुम छात्र हो और सिर्फ अपनी उत्तर पुस्तिका मांग रहे हो, फिर भी तुम्हें देशद्रोही कहा जा रहा है। ऐसा क्यों? राहुल गांधी ने कहा कि समस्या को समझने और उसे दूर करने के बजाय छात्रों को देशद्रोही बताया जा रहा है।

Rahul gandhi meets cbse student vedant amid result controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 06:46 PM

Topics:  

  • CBSE
  • CBSE Results
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.