Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मसल पावर का इस्तेमाल किया, हमारे उपर हमला करके… संसद में धक्कामुक्की मामले पर राहुल-खरगे ने रखी अपनी बात

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल ने बीजेपी पर मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि हम शांति से प्रोटेस्ट कर रहे थे। वहीं खरगे ने कहा कि मैं धक्का देने की स्थिति में नहीं हूं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 19, 2024 | 05:07 PM

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: संसद परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान से जुड़े मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच जमकर नोंकझोक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई धक्कामुक्की में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी तथा मुकेश राजपूत जख्मी हो गए। इसको लेकर नागालैंड की महिला सांसद ने राहुल गांधी पर आरोप लगाए। इस पूरे मामले पर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी है।

राहुल ने बीजेपी पर मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि हम शांति से प्रोटेस्ट कर रहे थे। वहीं खरगे ने कहा कि मैं धक्का देने की स्थिति में नहीं हूं। बीजेपी मसल पावर का इस्तेमाल कर रही है।

मैं धक्का देने की स्थिति में नहीं

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद को हमने कभी डिस्टर्ब नहीं किया। भाजपा ने अंबेडकर का अपमान किया। वो चाहते हैं कि मुद्दे से ध्यान भटकाएं और हम शांत तरीके से आ रहे थे। फिर उनको क्या सूझा, पता नहीं। वो मकर द्वार पर हमें रोकने के लिए बैठ गए। खरगे ने कहा कि उन्होंने हमें दरवाजे पर रोक लिया। उन्होंने मसल पावर का इस्तेमाल किया, महिलाओं ने शांत तरीके से प्रोटेस्ट किया, लेकिन उनको भी रोका गया। हमारे ऊपर हमला करके उन्होंने हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की। मैं तो खुद ऐसी स्थिति में नहीं हूं कि किसी को धक्का दूं। हम इसको लेकर देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

देश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इस मामले पर कहा कि बीजेपी अंबेडकर का अपमान कर रही है और अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का बयान अंबेडकर और संविधान विरोधी है। अमित शाह को पद से इस्तीफा देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा- हमने शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट करने की कोशिश की, लेकिन मकर द्वार के पास हमारा रास्ता रोका गया। यह पूरा मामला मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

Rahul gandhi mallikarjun kharge press conference bjp vs congress in parliament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 05:07 PM

Topics:  

  • Mallikarjun Kharge
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

उधर जर्मनी पहुंचे राहुल..इधर कांग्रेस ने जारी कर दिया व्हिप, BJP हुई हमलावर; अब एक्शन लेगी कांग्रेस?

2

परिवार से लड़कर विदेश भागे राहुल गांधी? कांग्रेस में फिर अंतर्कलह! बहन प्रियंका से विवाद का दावा

3

फैसला इनके मुंह पर तमाचे जैसा, मोदी-शाह इस्तीफा दें! नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस का भाजपा पर हमला

4

नवभारत विशेष: पहले भी कांग्रेस में रहा है विचारधारा का टकराव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.