राहुल गांधी की जान को खतरा! कोर्ट को बताए धमकाने वाले BJP नेताओं के नाम, जानिए क्या है पूरा मामला?
Rahul Gandhi Life Threat: राहुल गांधी ने अपनी अदालत में दावा किया कि हाल ही में उनके द्वारा उठाए गए राजनीतिक मुद्दों और सावरकर पर पहले की गई टिप्पणियों ने उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ा दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत में एक अर्जी दायर कर दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है। यह अर्जी सावरकर पर उनकी टिप्पणी से जुड़े मानहानि के एक मामले में दायर की गई है। उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि इतिहास को खुद को दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
राहुल गांधी ने अपनी अर्जी में दावा किया कि हाल ही में उनके द्वारा उठाए गए राजनीतिक मुद्दों और सावरकर पर पहले की गई टिप्पणियों ने उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ा दिया है। इस मामले में शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे का प्रत्यक्ष वंशज है। शिकायतकर्ता के परिवार का हिंसा और असंवैधानिक गतिविधियों का एक प्रलेखित इतिहास है।
महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र
राहुल गांधी ने कहा कि यह एक स्पष्ट, तार्किक और ठोस आशंका है कि मुझे नुकसान पहुंचाया जा सकता है, झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है या अन्य तरीकों से निशाना बनाया जा सकता है। शिकायतकर्ता के परिवार का हिंसा का इतिहास रहा है। इतिहास को खुद को दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह बयान महात्मा गांधी की हत्या के संदर्भ में दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
किन बीजेपी नेताओं ने दी धमकी?
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ‘वोट चोरी’ के आरोपों ने उनके राजनीतिक विरोधियों को भड़का दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें भाजपा की ओर से दो सार्वजनिक धमकियाँ मिली हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें ‘देश का नंबर एक आतंकवादी’ कहा है। वहीं, भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने भी उन्हें धमकी दी है।
पुणे की अदालत से राहुल गांधी ने आग्रह किया कि उनकी सुरक्षा के लिए इन खतरों को गंभीरता से लिया जाए। क्योंकि उनकी जान को वास्तविक और गंभीर खतरा है। अब देखना अहम होगा कोर्ट उनके आवेदन में किए गए दावों पर क्या कुछ प्रतिक्रिया देता है।
क्या बोले सावरकर के पोते?
दूसरी ओर, सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि यह अर्जी बहुत पहले दायर की गई थी, लेकिन उनके (राहुल) द्वारा जानबूझकर मामले में देरी की जा रही है। राहुल गांधी का यह कदम पूरी तरह से अप्रासंगिक है।
यह भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश और प्रियंका-डिंपल की सीट पर वोट चोरी, भाजपा का पासा पलटने वाला धमाका
उन्होंने कहा कि अदालत पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मामले की सुनवाई के लिए राहुल गांधी की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक नहीं है, इसके बावजूद वह कार्यवाही में देरी कर रहे हैं। उनकी अर्जी किसी भी तरह से मामले से जुड़ी नहीं है और इसका कोई औचित्य नहीं है।
