Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोहब्बत की दुकान से वंचितों की लड़ाई तक..राहुल गांधी के बर्थडे पर कांग्रेस ने दी बधाई, दिल्ली में लगे पोस्टर्स

Rahul Gandhi Birthday June 19: लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी में भरपूर उत्साह हैं। उनके जन्मदिन पर दिल्ली में बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 19, 2026 | 08:42 AM

राहुल गांधी (सौजन्य-एक्स@INCIndia)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Birthday Celebration: लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। विपक्ष नेता के साथ-साथ वे कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चेहरा है। दिल्ली में इंदिरा भवन के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।

दिल्ली में लगे पोस्टर्स

#WATCH | Posters, extending birthday greetings to Lok Sabha LoP and Congress leader Rahul Gandhi, put up outside Indira Bhawan, in Delhi. Rahul Gandhi celebrates his birthday today, 19th June. pic.twitter.com/yliwD6EWLd — ANI (@ANI) June 19, 2026

कांग्रेस पार्टी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया। इसमें लिखा है, राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। ऐसी दुनिया में जहां ज्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज उठाई है जिसे आप सही मानते हैं। अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

सम्बंधित ख़बरें

झारखंड में इंडिया गठबंधन को किसने दिया धोखा? राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा आरोप

RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO

तेजस्वी ने लिया बदला…झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कैसे हुआ खेला? इनसाइड स्टोरी

MP News: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई; 90 दिन की समय-सीमा पर उठे सवाल

✨ 𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐁𝐢𝐫𝐭𝐡𝐝𝐚𝐲 𝐭𝐨 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢 ✨ In a world where most choose to stay silent, you have consistently chosen to speak up for what you believe is right. Your relentless fight against injustice, inequality and the misuse of power has inspired… pic.twitter.com/GS99DKfQ43 — Congress (@INCIndia) June 19, 2026

जेन जी की आवाज बने राहुल गांधी

इसमें आगे लिखा गया, आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है। यह उसूलों पर चलने वाली और संवेदना से प्रेरित हो सकती है। ईमानदारी, सहानुभूति और उम्मीद की तलाश कर रही पूरी पीढ़ी के लिए, आप ‘जेन जी’ (Gen Z) की आवाज बन गए हैं।

एक ऐसे नेता जो उनकी बात सुनते हैं, समझते हैं, उन्हें सशक्त बनाते हैं और उनकी आकांक्षाओं के लिए आवाज उठाते हैं। एक ज्यादा दयालु, निष्पक्ष भारत और हर दिल में ‘मोहब्बत की दुकान’ के लिए। आपके लिए हमेशा शक्ति और खुशियों की कामना करता हैं।

सचिन पायलट ने दी बधाई

राहुल गांधी आज, 19 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें खूब बधाई दी है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के महासचिव सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक और अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। किसानों के अधिकारों, छात्रशक्ति एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा का आपने… pic.twitter.com/KEyO0g7L5T — Sachin Pilot (@SachinPilot) June 19, 2026

यह भी पढ़ें – 8 महीने का सीसीटीवी डेटा गायब! अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले में SIT की जांच तेज, 250 लोगों से की पूछताछ

दलितों और वंचित वर्गों की रक्षा की जिम्मेदारी

उन्होंने आगे लिखा, “किसानों के अधिकारों, छात्रों की शक्ति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपने संभाली है, उसमें आप निरंतर सफलता प्राप्त करते रहें। देश और समाज की प्रगति और विकास में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आने वाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए। इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ, एक बार फिर आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

बता दें, कि आज अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी आज सुबह 11:00 बजे 24 अकबर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे और मिलकर अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस दौरान पूरी पार्टी में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Rahul gandhi birthday delhi posters sachin pilot wishes congress gen z leader posters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 08:38 AM

Topics:  

  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Sachin Pilot

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.