‘ट्रंप ने सही कहा कि भारत की इकनॉमी डेड’, राहुल गांधी बोले- मुझे खुशी है…
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप ने बिल्कुल सही कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था डेड है। यह बात सभी जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था डेड है पीएम मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी (Image- Social Media)
Rahul Gandhi On Trump Dead Economy Remark: अमेरिका की ओर से भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद विपक्षी दल आक्रामक हो गए हैं और वे मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर और टैरिफ पर दिए गए बयान पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को सही ठहराया है, जिसमें उन्होंने भारत की इकनॉमी को डेड बताया था।
राहुल ने कहा कि ट्रंप ने बिल्कुल सही कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था डेड है। ये बात सभी जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था डेड है केवल प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर। राहुल ने कहा कि बीजेपी ने देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने 30-32 बार बोला है कि मैंने सीजफायर किया है। प्रधानमंत्री मोदी जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं?
क्या कहा राहुल गांधी ने?
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुआ ट्रंप के बयान पर कहा, “हां, वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह बात जानता है। हर किसी को पता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक डेड अर्थव्यवस्था है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ये बात कही है, पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक डेड अर्थव्यवस्था है। बीजेपी ने अडानी की मदद करने के लिए अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
US Iran Tension: ट्रंप की पोस्ट से युद्ध की आशंका! ‘तूफान से पहले की शांति’ लिखकर शेयर की वॉरशिप की तस्वीरें
80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
बीजेपी पर बोला हमला
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटपार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है। मोदी ने इसे खत्म कर दिया।
1. अडानी-मोदी साझेदारी 2. नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी
3. असफल “असेम्बल इन इंडिया”
4. एमएसएमई का सफाया
5. किसान कुचले गए मोदी ने भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है क्योंकि नौकरियां नहीं हैं।
THE INDIAN ECONOMY IS DEAD. Modi killed it. 1. Adani-Modi partnership
2. Demonetisation and a flawed GST
3. Failed “Assemble in India”
4. MSMEs wiped out
5. Farmers crushed Modi has destroyed the future of India’s youth because there are no jobs. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 31, 2025
ट्रंप ने क्या कहा था?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। उन्होंने कहा कि मुझे बस इतना मतलब है कि वे मिलकर अपने मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं को कैसे गिरा सकते हैं। । राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है। उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं, दुनिया में सबसे अधिक। इसी तरह रूस और अमेरिका भी कभी कोई व्यापार नहीं करते। आइए इसे ऐसे ही रहने देते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत को तेल बेचेगा पाकिस्तान? ट्रंप की डील ने मचाया बवाल, PAK पर मेहरबान अमेरिका
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो 1 अगस्त 2025, शुक्रवार से प्रभावी होगा। ट्रंप ने ये घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर करते हुए आरोप लगाया था कि भारत, अमेरिका का करीबी मित्र होने के बावजूद व्यापारिक मामलों में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहा है।
