Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’

Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नार्वे में एक महिला पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं देने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 19, 2026 | 05:48 PM

नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Attack On PM Modi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नार्वे में एक महिला पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं देने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम को सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है।

नार्वे की महिला जर्नलिस्ट हेली लिंग की एक्स पोस्ट को साझा करते हुए कांग्रेस नेता ने यह बाते लिखी है। गौरतलब है कि सोमवार को पीएम मोदी नार्वे के प्रधानमंत्री जानासा गार स्टोरे के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवाल नहीं लिए। मोदी नॉर्वे के 2 दिन के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा आज शाम को खत्म होने वाला है।

‘प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते’

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पीएम मोदी और जानासा गार जाने लगे तब हेली लिंग ने सवाल किया कि पीएम मोदी आप दुनिया की सबसे आजाद प्रेस के कुछ सवालों का जवाब क्यों नहीं देते? हालांकि, उनके सवालों का कोई जवाब नहीं मिला तो हेली ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि नॉर्वे वर्ल्ड फ्रीडम इंडेक्स में पहले नंबर पर है, जबकि भारत 157वें नंबर पर है। वह इस मामले में फिलीस्तीन, एमीराट्स और क्यूबा से मुकाबला कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी

Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच

100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी

43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’

विदेश मंत्रालय की ओर से आया प्रतिक्रिया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 18 मई को हेली लिंग की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय दूतावास आज रात प्रधानमंत्री के दौरे पर एक प्रेस ब्रीफिंग कर रहा है। आप वहां आकर अपने सवाल पूछ सकती हैं।

Dear Ms @HelleLyngSvends,
The Embassy is organizing a press briefing on the Prime Minister’s Visit this evening at 9:30pm at hotel Raddisson BluPlaza hotel. You are most welcome to come and ask your questions there. https://t.co/AyFR6SSH5G
— India in Norway (@IndiainNorway) May 18, 2026

महिला पत्रकार ने भारत को लेकर पूछे सवाल

  • 18 मई को प्रेस ब्रीफिंग में पहुंचीं नार्वे की महिला पत्रकार ने पूछा कि हम भारत पर भरोसा क्यों करें? उन्होंने मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत में जो हो रहा है, क्या उसे रोका जाएगा। क्या प्रधानमंत्री कभी भारतीय प्रेस के कठिन सवालों का जवाब देंगे।
  • विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा कि पहले यह समझना जरूरी है कि भारत क्या है। एक देश चार चीजों से बनता है- आबादी, सरकार, संप्रभुता और क्षेत्र। भारत 5 हजार साल पुरानी लगातार चलती आ रही सभ्यता है और हमने दुनिया को बहुत कुछ दिया है।
  • इस दौरान हेली बीच में बोलने लगीं तो सिबी जॉर्ज नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि कृपया मुझे बीच में मत रोकिए। आपने पूछा है कि दुनिया भारत पर भरोसा क्यों करे तो मुझे जवाब देने दीजिए।
  • सिबी जॉर्ज ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भारत ने दूसरे देशों की मदद की और वैक्सीन पहुंचाई। यही भरोसे की असली वजह है। भारत ने G20 और AI समिट जैसे मंचों पर भी दुनिया के अहम मुद्दे उठाए और जिम्मेदार भूमिका निभाई।
  • हेली लिंग ने फिर कहा कि मैं सीधे जवाब चाहती हूं तो सिबी जॉर्ज ने कहा कि ये मेरा अधिकार है कि मैं कैसे जवाब दूं। आप सवाल पूछिए, लेकिन मुझे यह मत बताइए कि जवाब कैसे देना है। हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं, लेकिन दुनिया की समस्याओं का छठा हिस्सा नहीं हैं।
Dear Sibi,
You have a bright future in Indian politics🔥The confidence & authority with which you say these things!💪
U should start as party spokesperson today (that way you’ll embarrass yourself at home and not the nation abroad)🙏🏼 pic.twitter.com/9E9SjkpmkJ
— The DeshBhakt 🇮🇳 (@TheDeshBhakt) May 19, 2026

यह भी पढ़ें: बंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह

भारतीय अधिकारियों पर पत्रकार का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी के सवाल न लेने पर भी सिबी जॉर्ज से सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान मीडिया को जानकारी देना हमारी जिम्मेदारी है और हम यह काम करते रहेंगे। बाद में पत्रकार हेली लिंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने और उनके सहयोगी ने मानवाधिकार और भारत पर भरोसे से जुड़े सवाल पूछे थे, लेकिन उन्हें सीधे जवाब नहीं मिले। भारतीय अधिकारियों ने कोविड, योग और भारत की उपलब्धियों की बातें ज्यादा कीं।

Rahul gandhi attack on pm modi for not giving answer to norway journalist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 05:45 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.