‘INDIA’ में दरार…नेतृत्व पर रार: राहुल गांधी ने दिखाया बड़ा दिल, कांग्रेस सांसदों से बोले इस रणनीति पर करें काम
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को लगातार दो राज्यो में हार का सामना करना पड़ा है। जिसका साइड इफेक्ट पर अब विपक्षी खेमे में दिख रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जा रहे हैं...
- Written By: Saurabh Pal
राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को लगातार दो राज्यो में हार का सामना करना पड़ा है। जिसका साइड इफेक्ट पर अब विपक्षी खेमे में दिख रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन का नया नेता चुनने की मांग की जा रही है।
मामता बनर्जी जो लोकसभा चुनाव से खिन्न हैं, वह इंडिया गठबंधन का नेता बनना चाहती हैं। वहीं शिवसेना उद्धव नेता संजय राउत और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी ममता बनर्जी को कमान सौंपने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
इन नेताओं के बयानों से एक सियासी बहस छिड़ गई है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इस मसले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल गांधी ने इस बीच गंठबंधन को बचाने के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस सांसदों को एक अहम निर्देश दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के सांसदों से कहा कि वे ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के बयानों पर टिप्पणी करने से परहेज करें, क्योंकि अगर कोई मुद्दा है तो उसे पार्टी नेतृत्व देखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
शाबाश छात्रों…शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- डरो मत! सरकार को हटाने का वक्त आ गया
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
सूत्रों के अनुसार पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सांसदों को जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के भीतर ही नेतृत्व को लेकर कुछ नेताओं ने बयान दिए हैं।
सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों से कहा कि वे सहयोगी दलों के छोटे और मध्य स्तर के नेताओं के बयानों पर टिप्पणी नहीं करें। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी इस बात पर चर्चा करने के लिए तैयार है कि क्या कांग्रेस के बाहर किसी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करना चाहिए। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी अपनी नेता ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व देने की पैरवी की थी।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
