Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा सत्ता में आई तो संविधान खत्म कर देगी: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में वापस आयी तो संविधान को खत्म कर देगी। वे लुधियाना से कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पक्ष में बुधवार को एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे जहां राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: May 29, 2024 | 03:28 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़ : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में वापस आयी तो संविधान को खत्म कर देगी। वे लुधियाना से कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पक्ष में बुधवार को एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे जहां राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए है।

 

इस दौरान कांग्रेस नेता ने पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस खतरे को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के चुनावी वादों के बारे में भी बात की, जिसमें महालक्ष्मी योजना, किसानों के लिए ऋण माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सुनिश्चित करना शामिल है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार किसी पार्टी और उसके नेताओं ने कहा है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो संविधान बदल देंगे और संविधान को खत्म कर देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला

 

कांग्रेस नेता ने संविधान की एक प्रति लहराते हुए कहा कि यह कोई किताब नहीं, बल्कि गरीबों की आवाज है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने भाजपा पर एमएसपी पर कानूनी गारंटी नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे किसान के हित वाली फसल बीमा योजना लाने का वादा किया और आरोप लगाया कि वर्तमान बीमा योजना केवल 16 बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाती है। सेना में भर्ती की अल्पकालिक अग्निपथ योजना के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो वह इसे खत्म कर कूड़ेदान में फेंक देगा।

(एजेंसी)

Rahul gandhi addresses election rally in ludhiana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2024 | 03:26 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Loksabha Election 2024
  • PM Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.