जितना पढ़ा-लिखा मुसलमान…उतना बड़ा आतंकी! योगी के मंत्री का विवादित बयान
Raghuraj Singh Controversial Statement: यूपी के मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना आतंकवादियों से की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
जितना पढ़ा-लिखा मुसलमान...उतना बड़ा आतंकी! योगी के मंत्री का विवादित बयान
UP Minister Raghuraj Singh Remark: यूपी के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना आतंकवादियों से की। साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को आतंकवादियों का अड्डा बताया। मंत्री ने कहा कि जितने भी आतंकवादी हैं, सभी मस्जिद और मदरसे से निकले हैं। इसलिए इन्हें बंद कर देना चाहिए। जो जितना अधिक पढ़ा मुसलमान है, वह उतना बड़ा आतंकवादी है।
भा.ज.पा नेता और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। दिल्ली ब्लास्ट पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “आज तक जितने भी आतंकवादी पकड़े गए, वे मदरसों या मस्जिदों से हैं। इसलिए मदरसों और मस्जिदों को तुरंत बंद कर देना चाहिए, ताकि आतंकवाद का सिर सांप के फन की तरह कुचल दिया जाए।” दिल्ली ब्लास्ट पर देश के किसी भी मौलवी या धर्मगुरु ने विरोध नहीं किया है, जिससे यह साबित होता है कि वे इन आतंकियों के साथी हैं। जितना पढ़ा-लिखा मुसलमान है, उतना ही बड़ा आतंकवादी है। ओसामा बिन लादेन बीटेक-एमटेक था और उसने अमेरिका पर हमला किया था। ये दैत्यों के वंशज हैं।
एएमयू की होनी चाहिए जांच
रघुराज सिंह ने कहा कि एएमयू की भी जांच होनी चाहिए, क्योंकि यहां से भी बड़े-बड़े आतंकवादी निकले हैं, जैसे बुरहान वानी। देश में कोई भी अल्पसंख्यक संस्थान नहीं होना चाहिए। जैसे बाकी लोग पढ़ते हैं, वैसे ही इन लोगों को भी पढ़ना चाहिए। क्योंकि ये अल्पसंख्यक के नाम पर अत्याचार, बलात्कार और व्यभिचार करते हैं। मस्जिदों पर तो ताले लग जाने चाहिए। मदरसे बिलकुल बंद कर दिए जाने चाहिए, क्योंकि यह हिंदुओं का देश है। ये अत्याचारियों ने हमें लूटा है।
सम्बंधित ख़बरें
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
संसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
न्यूयॉर्क के मेयर पर धर्म परिवर्तन का आरोप
रघुराज सिंह ने न्यूयॉर्क के नए मेयर ज़ोहरान ममदानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “न्यूयॉर्क में जो मेयर बना है, उसने धर्म परिवर्तन कराना शुरू कर दिया है। वहां से बड़े-बड़े पैसे वाले भाग रहे हैं, और उन पर टैक्स भी लगा दिया है।” बता दें कि ममदानी मशहूर भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्देशक मीरा नायर और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें- टारगेट से पहले ही हिडमा का खेल खत्म, अमित शाह ने दिया था 30 नवंबर तक का टाइम
फारूक अब्दुल्ला को फांसी होनी चाहिए
योगी के मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “फारूक अब्दुल्ला के वक्त में ही आतंकवादी पनपे थे। वे खुद आतंकवाद के समर्थक हैं। इस देश का कानून अगर सख्त होता, तो फारूक अब्दुल्ला को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को लूटा है और वहां के अनपढ़ लोगों को लूटकर अपना महल बना लिया है।”
