- Hindi News »
- India »
- Raghav Chadha May Get Z Security Centre After Punjab Aap Withdraws Cover
राघव चड्ढा पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, मिल सकती है Z सिक्योरिटी, पंजाब की AAP सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा
Raghav Chadha: पंजाब सरकार द्वारा राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस लेने और केंद्र द्वारा Z सिक्योरिटी देने की चर्चा ने AAP में मची अंदरूनी कलह और केजरीवाल से बढ़ती दूरियों को उजागर कर दिया है।
- Written By: अक्षय साहू

राघव चड्ढा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Raghav Chadha Z Security: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सुरक्षा वापस ले ली है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। हालांकि अब चर्चा यह है कि केंद्र सरकार उन्हें जल्द ही Z श्रेणी की सुरक्षा दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब में उन्हें Z सिक्योरिटी कवर मिल सकता है, जबकि अन्य राज्यों में Y प्लस सुरक्षा दी जा सकती है।
इस बीच भगवंत मान सरकार के इस फैसले को पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था। उनकी जगह अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। दिलचस्प बात यह है कि इसी दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मित्तल के जालंधर स्थित आवास और उनकी निजी यूनिवर्सिटी में छापेमारी भी की है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।
राघव और AAP के रिश्तों में खटास
राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच पिछले कुछ समय से संबंधों में खटास की खबरें सामने आ रही थीं। जिम्मेदारियों से हटाए जाने के बाद चड्ढा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वीडियो जारी कर पार्टी के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि “मुझे खामोश किया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता।”
सम्बंधित ख़बरें
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी नेतृत्व की नाराजगी की एक वजह यह भी रही कि जब अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे बड़े नेता जेल में थे, तब राघव चड्ढा की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई। हालांकि उस समय पार्टी की ओर से यह कहा गया था कि वह अपनी आंखों के इलाज के लिए विदेश गए हुए थे।
चड्ढा की भूमिका पर उठे थे सवाल
बाद में जब केजरीवाल और सिसोदिया जेल से बाहर आए, तब भी राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की ओर से कोई खास सक्रियता नहीं दिखी, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे। राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा था कि पंजाब सरकार उनकी सुरक्षा वापस ले सकती है, और अब यह फैसला लागू भी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- जेल जाएंगे पवन खेड़ा! SC ने रिनिकी भुइयां पासपोर्ट विवाद मामले में दिया बड़ा झटका, जमानत पर लगाई रोक
यह पूरा घटनाक्रम आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और बदलते राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा करता है, जिसका असर आने वाले समय में और साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।
Raghav chadha may get z security centre after punjab aap withdraws cover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














