Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP में जाते ही राघव चड्ढा को लगा झटका! कुछ ही घंटों में घटे 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, जेन-Z ने छोड़ा साथ?

Social Media Backlash Raghav Chadha: भाजपा में शामिल होते ही राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भारी गिरावट देखी गई है। एक ही रात में करीब 10-11 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 25, 2026 | 02:17 PM

राघव चड्ढा (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raghav Chadha Followers Drop After BJP Join: राजनीति में दल बदलना कोई नई बात नहीं है। नेता अक्सर अपनी रणनीति और अवसर के अनुसार पार्टियां बदलते रहते हैं। लेकिन अब राजनीति सिर्फ रैलियों और भाषणों तक सीमित नहीं रह गई है सोशल मीडिया भी किसी नेता की लोकप्रियता का बड़ा पैमाना बन चुका है। फॉलोअर्स की संख्या आज जनता के भरोसे और इमेज का संकेत मानी जाती है।

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। 24 अप्रैल की शाम जैसे ही उन्होंने बीजेपी जॉइन की, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जिस युवा नेता को सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाला चेहरा माना जाता था, अब वही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आलोचना का सामना कर रहा है। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

10 से 11 लाख लोगों ने किया अनफॉलो

कुछ ही घंटों में करीब 10 से 11 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया (खबर लिखे जाने तक), और यह संख्या लगातार बदल रही है। इसे केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि जनता के मूड और प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। राघव चड्ढा लंबे समय तक AAP के पढ़े-लिखे और प्रभावशाली युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। संसद में उनकी सक्रियता और सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी बदलने के फैसले ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में फिर जागा शीशमहल का जिन्न! BJP ने जारी कीं केजरीवाल के नए आशियाने की तस्वीरें, AAP ने बताया फर्जी

‘आया राम, गया राम’ से ‘थोक दलबदल’ तक….वो बड़े सियासी ‘धोखे’ जिनसे हिल गई थी सत्ता की कुर्सी!

ये सात सांसद नहीं हैं, सात गद्दार हैं…, पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर भड़कीं प्रियंका, जानें क्या कहा

बीजेपी को बनाया नया अड्डा, आप के लिए खोदा गड्ढा, आनंद दुबे का राघव चड्ढा पर शायराना तंज

Instagram पर घटते फॉलोअर्स

बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो घटकर करीब 13.5 मिलियन रह गए। यानी थोड़े ही समय में लाखों लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस बदलाव को नोटिस कर रहे हैं और इसे जनता की नाराजगी से जोड़ रहे हैं।

राघव चड्ढा के Instagram पर घटते फॉलोअर्स (Image- Screengrab)

AAP छोड़ने के बाद बदला माहौल

राघव चड्ढा को AAP की नई पीढ़ी का प्रतिनिधि माना जाता था। उनकी छवि एक ऐसे नेता की थी जो आम लोगों के मुद्दे संसद में उठाते हैं। उन्होंने महंगाई, डिलीवरी वर्कर्स की स्थिति और पितृत्व अवकाश जैसे विषयों पर आवाज उठाई थी, जिससे युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ बनी।

हालांकि, अब कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस बीजेपी की वह पहले आलोचना करते थे, उसी में शामिल होने का फैसला क्यों लिया। कुछ समर्थकों को यह कदम चौंकाने वाला लग रहा है और वे इसे अवसरवाद से जोड़ रहे हैं।

AAP से BJP तक का सफर

राज्यसभा में AAP के 10 सांसदों में से 7 के पार्टी छोड़ने की खबर ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के बीजेपी में शामिल होने के बाद अन्य नामों पर भी चर्चा तेज है। दो-तिहाई सांसदों के एक साथ अलग होने से दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता बचने की संभावना मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर जागा शीशमहल का जिन्न! BJP ने जारी कीं केजरीवाल के नए आशियाने की तस्वीरें, AAP ने बताया फर्जी

जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम अचानक नहीं हुआ। पार्टी के अंदर लंबे समय से असंतोष पनप रहा था, खासकर पंजाब की राजनीति को लेकर। राघव चड्ढा और अन्य नेताओं ने पहले भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन समाधान न मिलने पर यह स्थिति सामने आई।

Raghav chadha instagram followers drop bjp joining

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 02:17 PM

Topics:  

  • AAP
  • Arvind Kejriwal
  • Instagram
  • Raghav Chadha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.