विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बोला हल्ला
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
Photo- ANI
देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (World Minorities Rights Day) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने अल्पसंख्यक की स्थिति पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा मुस्लिम समुदाय शिक्षा और विकास की मुख्यधारा में शामिल क्यों नहीं है? क्योंकि आजादी के बाद लंबे समय तक एक पार्टी का शासन रहा।
उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे देश में अल्पसंख्यक समुदाय में बड़ी संख्या मुस्लिमों की है। देश में आजादी के बाद लंबे समय तक एक पार्टी का शासन रही, एक परिवार शासन में रहा। ऐसे में यह विचारणीय प्रश्न है कि मुस्लिम समुदाय शिक्षा और विकास की मुख्यधारा में शामिल क्यों नहीं है?
हमारे देश में अल्पसंख्यक समुदाय में बड़ी संख्या मुस्लिमों की है। देश में आजादी के बाद लंबे समय तक एक पार्टी का शासन रही, एक परिवार शासन में रहा। ऐसे में यह विचारणीय प्रश्न है कि मुस्लिम समुदाय शिक्षा और विकास की मुख्यधारा में शामिल क्यों नहीं है?: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/W3e1DIClhe — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2022
सम्बंधित ख़बरें
UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
अमरनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए तैनात किए गए 63 अधिकारी
Devbhoomi Family ID: उत्तराखंड में नया नियम लागू, बाहरी लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Mussoorie के होटल में दिल्ली की इंजीनियर गायत्री की मिली बिना कपड़ों की लाश, हत्या या फिर हादसा?
उन्होंने कहा कि मैं जब पहली बार चुनाव लड़ रहा था तब मेरे विधानसभा क्षेत्र में मुसलमानों के बीच यह भ्रांति फैलाई गई थी कि अगर यह पार्टी जीत जाती है तो यहां की शांति भंग हो जाएगी लेकिन मेरे जीतने के बाद एक भी ऐसी घटना नहीं हुई।
बता दें कि साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने धार्मिक या भाषाई राष्ट्रीय या जातीय अल्पसंख्यकों से संबंधित व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए इसे अपनाया था। भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार छह अल्पसंख्यक समुदायों अर्थात् मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन, बौद्ध, पारसी और जैन को अधिसूचित किया गया है।
