प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की कैसे हुई मुलाकात? किसने किया था प्रपोज, जानें उनके लव स्टोरी की अनकही बातें
Priyanka Gandhi Robert Vadra Love Story: प्रियंका गांधी का आज जन्मदिन है। प्रियंका गांधी की लव स्टोरी की अक्सर चर्चा होती है। प्रियंका जब 13 साल की थीं तब वो पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा
Priyanka Gandhi Birthday Special: प्रियंका गांधी वाड्रा का आज जन्मदिन है। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी ने बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से शादी की है, और उनकी लव स्टोरी अक्सर चर्चा का विषय रहती है। प्रियंका जब 13 साल की थीं, तब उन्होंने पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात की थी।
कैसे हुई मुलाकात?
प्रियंका और रॉबर्ट की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। दोनों दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। एक इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने बताया था, “मैं नहीं चाहता था कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई जानें, क्योंकि लोग इसे ठीक से समझ नहीं पाते और इसे कुछ और ही रूप में पेश कर देते।”
किसने किया पहले प्रपोज?
रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी बताया था कि दोनों में से पहले किसने प्रपोज किया था। उन्होंने कहा, “स्कूल के एक कॉमन फ्रेंड थे, जो प्रियंका को जानते थे। उनका बड़ा सा घर था, जहां हम बैडमिंटन और अन्य खेल खेलते थे। वहीं पर प्रियंका से मुलाकात हुई। उन्हें मेरी सादगी पसंद आई। मैं जींस-टीशर्ट और कोल्हापुरी पहनता था, ज्यादा मजाक करता था और खेलों में अच्छा था। मुझे वह पसंद करती थीं, लेकिन ज्यादा बात नहीं करती थीं।” रॉबर्ट ने यह भी कहा कि प्रियंका ने ही उन्हें प्रपोज किया था।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
Mukesh Khanna Birthday: शक्तिमान से भीष्म पितामह तक, मुकेश खन्ना ने इन दो किरदारों से घर-घर में बनी अलग पहचान
Raj Babbar Birthday: हीरो, विलेन और सांसद, हर भूमिका में सफल रहे राज बब्बर, निजी जिंदगी भी रही खूब चर्चाओं में
PHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय युवा दिवस: एक ‘रौशोगुल्ला’ ने कैसे बदल दी नरेंद्र की किस्मत, जानें विवेकानंद बनने का रोचक सफर
13 साल की उम्र में हुई थी पहली मुलाकात
रॉबर्ट ने यह भी बताया, “प्रियंका ने मुझे घुटनों के बल बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि हमने एक साथ बैठकर अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता से बात की थी।” प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में बताया था, “जब मैं रॉबर्ट से पहली बार मिली थी, तो मैं सिर्फ 13 साल की थी। वे मुझसे वैसे ही मिलते थे, जैसे दूसरे दोस्तों से मिलते थे। यह बात मुझे बहुत पसंद आई।” प्रियंका और रॉबर्ट की लव स्टोरी आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है, जो उनकी मासूमियत और सादगी को दर्शाती है।
