अब दुनिया देखेगी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत, लॉन्च होगा BSNL का ‘स्वदेशी’ 4जी नेटवर्क,PM करेंगे उद्घाटन
Bsnl 4G: 27 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ओडिशा में भारत संचार निगम लिमिटेड के 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। एक कार्यक्रम में केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी जानकारी दी।
- Written By: पूजा सिंह
पीएम मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)
PM Will Inaugurate The Indigenous 4G Network: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ‘स्वदेशी’ 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जो स्वयं का टेलीकॉम नेटवर्क बना सकते हैं। साथ ही, टेलीकॉम उपकरणों को भी मैन्युफैक्चर कर सकते हैं।
उद्घाटन से पहले आयोजित हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कल वह दिन होगा, जब विश्व यह देखेगा कि भारत न केवल एक सेवा प्रदाता के रूप में, बल्कि एक पूर्ण 4जी स्टैक के निर्माता और उपकरण प्रदाता के रूप में भी उभर रहा है।
देश भर में BSNL 4जी स्टैक होगा शुरू
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि भारत का टेलीकॉम नेटवर्क क्लाउड आधारित और फ्यूचर रेडी होगा। साथ ही आसानी से इसे 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल का 4जी स्टैक 27 सितंबर को देश भर में लगभग 98,000 साइट्स पर शुरू किया जाएगा। साथ ही, कई राज्यों में भी इसकी शुरुआत एक साथ होगी।
सम्बंधित ख़बरें
51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
A historic leap in Bharat’s telecom journey… 🇮🇳 Tomorrow, on the occasion of 25 Years of BSNL, PM Shri @narendramodi ji will unveil two landmark initiatives shaping India’s digital future: ✅ Nationwide rollout of BSNL’s indigenously developed 4G stack across 98,000 sites
✅… pic.twitter.com/qHxunzyFX5 — Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) September 26, 2025
ओडिशा में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ओडिशा के झारसुगुड़ा में इस नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। सिंधिया ने कहा, “यह टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक नया युग है, एक ऐसा युग जहां भारत टेलीकॉम उपकरण बनाने वाले शीर्ष देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनमें डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन शामिल हैं और भारत अब पांचवां देश है।”
ये भी पढ़ें : उठो अनारकली…ट्रंप टैरिफ से भारतीय फार्मा के शेयरों में हाहाकार, निशाने पर आई मोदी सरकार!
‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है’
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री डिजिटल भारत निधि के माध्यम से भारत के 100 प्रतिशत 4जी नेटवर्क का भी अनावरण करेंगे, जिसके तहत 29,000-30,000 गांवों को मिशन मोड परियोजना के तहत जोड़ा गया है। टेलीकॉम सचिव नीरज मित्तल ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है। 2028 तक 5जी यूजर्स की संख्या 77 करोड़ तक पहुंच जाएगी, जो कि फिलहाल 30 से 40 करोड़ है। उन्होंने इस 4जी स्टैक विकसित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिया।
