Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधूताई सपकाल को दी श्रद्धाजंलि

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jan 05, 2022 | 01:32 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली. मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनके प्रयासों के कारण कई बच्चे बेहतर जीवन जी सके हैं। ”अनाथ बच्चों की मां” के तौर पर पहचानी जाने वाली सपकाल का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

पिछले साल पद्मश्री से सम्मानित होने वाली सपकाल 73 वर्ष की थीं। गरीबी में पली-बढ़ीं सपकाल को बाल्यावस्था में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए संस्थानों की स्थापना की। उन्होंने 40 वर्षों में एक हजार से अधिक अनाथ बच्चों को गोद लिया और उनकी देखभाल की।

Dr. Sindhutai Sapkal will be remembered for her noble service to society. Due to her efforts, many children could lead a better quality of life. She also did a lot of work among marginalised communities. Pained by her demise. Condolences to her family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/nPhMtKOeZ4 — Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2022

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”डॉ सिंधुताई सपकाल को समाज के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा के वास्ते सदैव याद किया जाएगा। उनके प्रयासों की वजह से कई बच्चे बेहतर जीवन जी सके हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

Pune News: ठगी के लिए सिंधुताई सपकाल के नाम का इस्तेमाल, बेटी ममता सपकाल ने उजागर किया मामला

उन्होंने कहा, ” सिंधुताई सपकाल ने हाशिये पर पड़े समुदायों के बीच भी काफी काम किया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।” पद्म पुरस्कार के अलावा सपकाल को 750 से अधिक पुरस्कारों और सम्मान से नवाजा गया था। वह पुरस्कार से प्राप्त राशि का उपयोग अनाथालय बनाने में करती थीं। (एजेंसी)

Prime minister narendra modi pays homage to sindhutai sapkal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2022 | 01:32 AM

Topics:  

  • Sindhutai Sapkal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.