Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं झारखंड, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

  • Written By: उज्वला धारपवार
Updated On: Nov 15, 2022 | 01:17 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) मंगलवार सुबह झारखंड की राजधानी पहुंचीं और सीधे बिरसा मुंडा के जन्मस्थान गईं और जनजातीय नेता की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर सुबह करीब नौ बजे उतरने पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से वह भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु गईं। वहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राज्य में पहुंचीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं मुर्मू का राज्य की राजधानी रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर उलिहातु में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की उपस्थिति में पावन जन्मस्थली उलिहातु में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य मिला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!
जय जोहार!
जय आदिवासी!@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/E5FQWggUMj
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 15, 2022

 

उलिहातु में उन्होंने मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। हालांकि सुरक्षा कारणों से आम लोगों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन पारंपरिक परिधानों में सजे बिरसा मुंडा के प्रशंसक राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में खड़े थे। भाषा

सम्बंधित ख़बरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, 27 मिनट की मुलाकात में क्या हुई बात?

राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा, सभी पास स्थगित, रामानंदाचार्य द्वार से मिलेगा आम श्रद्धालुओं को प्रवेश

संजय राउत का राष्ट्रपति मुर्मू से सवाल: बोले- मणिपुर में जब आदिवासी महिलाएं जलाई गईं, तब क्यों नहीं बोलीं?

पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर से गरमाई सियासत, सीएम ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति वाले फोटो को लेकर उठाए सवाल

President murmu reached jharkhand paid tribute to birsa munda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2022 | 01:17 PM

Topics:  

  • Draupadi Murmu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.