Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की दी शुभकामनाएं

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jan 13, 2024 | 01:19 AM

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) ने लोहड़ी (Lohri), मकर संक्रांति (Makar Sankranti), माघ बिहू (Magh Bihu) और पोंगल (Pongal) की शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देशभर में अलग-अलग रूपों में मनाये जाने वाले ये त्योहार सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल (जो क्रमशः 13, 14 और 15 जनवरी को मनाये जाते हैं) की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने एक संदेश में कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के जीवंत स्वरूप होने के साथ-साथ अनेकता में एकता के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा, “इन अवसरों पर, हम पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान संबंधी एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में संलग्न होते हैं। देशभर में अलग-अलग रूपों में मनाये जाने वाले ये त्योहार सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।”

उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़े ये पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, “इन त्योहारों को मनाकर हम अपने किसानों की मेहनत को भी सम्मान देते हैं। मेरी कामना है कि इन त्योहारों के माध्यम से प्रेम और सद्भाव की भावना बढ़े तथा देश में शांति तथा समृद्धि का और अधिक विस्तार हो।” वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल पर्व की देशवासियों को बधाई दी। धनखड़ ने कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल के उल्लासपूर्ण अवसर पर सभी भारतवासियों को मेरी हार्दिक बधाई।”

उन्होंने कहा, “क्षेत्रीय विविधता से भरे हमारे राष्ट्र के अलग अलग अंचलों में मनाए जाने वाले ये पर्व वास्तव में लहलहाती फसलों की कटाई का उत्सव हैं। ये पर्व प्रकृति के प्रति हमारी विनम्र कृतज्ञता की अभिव्यक्ति हैं। इस अवसर पर जब हम सब साथ मिल कर वात्सल्यमयी प्रकृति द्वारा हमें प्रदान की गई समृद्ध संपन्नता का उल्लास मनाते हैं, हमें याद रखना चाहिए कि ये त्योहार भारत की विविधता में अंतर्निहित एकता का प्रतीक हैं। ये पावन पर्व हमारे जीवन में शांति, सौहार्द और शुभता लाएं।” (एजेंसी)

President droupadi murmu wishes for lohri makar sankranti magh bihu and pongal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2024 | 10:40 PM

Topics:  

  • Makar Sankranti

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.