Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 दिसंबर से ओडिशा के 5 दिवसीय दौरे पर रहेगी राष्ट्रपति मुर्मू, कार्यक्रम को लेकर तैयारी हुई शुरू

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिसंबर से ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर रहने वाली है। राष्ट्रपति के आने के मद्देनजर राज्य सरकार ने उनकी यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 23, 2024 | 04:44 PM

द्रोपदी मुर्मू (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भुवनेश्वर: देश में चुनावी परिणाम से अलग देश की खबरों मे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिसंबर से ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर रहने वाली है। राष्ट्रपति के आने के मद्देनजर राज्य सरकार ने उनकी यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने बीते दिन शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई.बी. खुरानिया, विकास आयुक्त अनु गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सत्यव्रत साहू के साथ मुर्मू की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की थी इसमें तैयारियों को लेकर चर्चा हो चुकी है।

जानें किन कार्यक्रमों में लेगी हिस्सा

ओडिशा में राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर शेड्यूल तय कर दिया गया है यहां पर एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के गृह विभाग द्वारा संचालित एक नियंत्रण कक्ष राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सभी गतिविधियों का समन्वय करेगा। राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, मुर्मू तीन दिसंबर को वायु सेना के एक विशेष विमान से भुवनेश्वर पहुंचेंगी और शाम को यहां नीलाद्रि विहार में पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। चार दिसंबर को वह पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी और गोपबंधु आयुर्वेद कॉलेज के 75वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगी।

ये खबर भी पढ़ें-आज चुनाव के नतीजों के बाद कहां जाएगी EVM मशीन, जानिए इसके भी नियम 

सम्बंधित ख़बरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, 27 मिनट की मुलाकात में क्या हुई बात?

राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा, सभी पास स्थगित, रामानंदाचार्य द्वार से मिलेगा आम श्रद्धालुओं को प्रवेश

नवभारत संपादकीय: राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग चिंताजनक, विपक्ष की एकजुटता पर फिर सवाल

राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, सस्पेंड किए गए 3 बागी विधायक; जानें क्या है पूरा मामला

राष्ट्रपति चार दिसंबर को पुरी ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर भारतीय नौसेना द्वारा किए गए नौसैनिक शक्ति प्रदर्शन का भी अवलोकन करेंगी। पांच दिसंबर को राष्ट्रपति भुवनेश्वर में ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और उसी दिन न्यायिक अदालत के नये परिसर का उद्घाटन भी करेंगी। छह दिसंबर को वह डॉ. बी.आर. आंबेडकर की पुण्यतिथि पर भुवनेश्वर के ए.जी.चौक में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और फिर पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा हवाई अड्डे से मयूरभंज के लिए रवाना होंगी।

छात्रों और शिक्षकों से करेंगी चर्चा

आपको बताते चलें कि, मयूरभंज पहुंचने पर मुर्मू उपरबेड़ा सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के साथ चर्चा करेंगी, अपने पूर्व निवास पर ग्रामीणों के साथ बातचीत करेंगी और रायरंगपुर में उप-मंडल अस्पताल के लिए एसएलएस ट्रस्ट बोर्ड द्वारा दान किए गए वाहन को हरी झंडी दिखाएंगी। मुर्मू स्थानीय महिला कॉलेज का भी दौरा करेंगी और पुण्येश्वर महादेव मंदिर में पूजा एवं आरती करेंगी। राष्ट्रपति सात दिसंबर को बंगरीपोशी जाएंगी और वहां रायरंगपुर जनजातीय अनुसंधान केंद्र के अलावा उप-मंडल अस्पताल सहित कई रेलवे परियोजनाओं और विकास पहलों की आधारशिला रखेंगी। अपने सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद वह कलाईकुंडा हवाई अड्डे से नयी दिल्ली लौट आएंगी।

President draupadi murmu will be on a 5 day visit to odisha from december 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 04:44 PM

Topics:  

  • Draupadi Murmu
  • Odisha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.