मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि पर सियासत जारी…प्रह्लाद जोशी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- गैर गांधी नेताओं को नहीं दिया सम्मान
प्रल्हाद जोशी ने गांधी परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केवल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही नहीं, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी उचित सम्मान नहीं द
- Written By: मृणाल पाठक
प्रह्लाद जोशी और राहुल गांधी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अगरतला: गुरुवार देश के पुर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया और बीते शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिसके बाद आज केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। उनका मानना है कि गांधी परिवार ने उन कांग्रेसी नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया जो उनके परिवार से संबंधित नहीं हैं।
जोशी ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि केंद्र सरकार ने देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कोई ऐसा यथोचित स्थान नहीं दिया जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सके। जोशी ने कांग्रेस के इस आरोप को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण एवं घटिया राजनीति” बताया।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हमारे वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद वह अत्यंत सम्मानीय व्यक्ति थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुसार सिंह का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ करने के लिए हर संभव कदम उठाया।”
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी मानहानि केस: MP हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, ‘‘केवल पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) ही नहीं, कांग्रेस ने एक अन्य पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी उचित सम्मान नहीं दिया। अब प्रणब मुखर्जी की बेटी ने कहा है कि कांग्रेस ने उनके पिता के निधन के बाद सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यसमिति) की बैठक नहीं बुलाई।”
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में गांधी परिवार ने कभी उन कांग्रेस नेताओं को सम्मान नहीं दिया जिनका गांधी परिवार से संबंध नहीं हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव को भारत रत्न पुरस्कार और सरदार वल्लभभाई पटेल को भी कभी उचित सम्मान नहीं दिया। गांधी परिवार को इन सब बातों पर आत्मचिंतन करना चाहिए।”
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री जोशी अपने मंत्रालयों की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
