-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Owaisi Offers Support To Nitish Government Condition Seemanchal Development
NDA से हाथ मिलाएंगे ओवैसी? नीतीश सरकार को समर्थन देने के लिए भरी हामी, बस रख दी यह एक बड़ी शर्त
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार को समर्थन देने की बात कहते हुए एक शर्त रखी है।

नीतीश सरकार को समर्थन देंगे ओवैसी (फोटो- सोशल मीडिया)
Asaduddin Owaisi Support NDA Government: बिहार की राजनीति में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने की बात कह दी। अमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ किया कि वे सरकार का साथ देने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक बड़ी शर्त रख दी है। ओवैसी ने दो टूक कहा कि विकास का पहिया सिर्फ राजधानी पटना और पर्यटन स्थल राजगीर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पिछड़े इलाकों को भी उनका हक मिलना जरूरी है।
ओवैसी का पूरा जोर बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित सीमांचल क्षेत्र पर था। यह इलाका मुस्लिम बहुल है और राज्य के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां की लगभग 80 फीसदी आबादी गांवों में बसती है और हर साल कोसी नदी की बाढ़ का कहर झेलती है। ओवैसी ने सरकार को याद दिलाया कि सीमांचल नदी कटाव, बड़े पैमाने पर पलायन और भयंकर भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। उनका कहना है कि अगर नीतीश सरकार इन मुद्दों का समाधान करती है और इस क्षेत्र को न्याय देती है, तो समर्थन मुमकिन है।
एनडीए की जीत के बीच सीमांचल का संदेश
सियासी समीकरणों पर गौर करें तो सीमांचल की 24 विधानसभा सीटों में से ज्यादातर एनडीए के खाते में गई हैं, जहां गठबंधन ने 14 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बावजूद ओवैसी की पार्टी ने अपनी जमीन बचाए रखी और 2020 की तरह इस बार भी 5 सीटें जीतीं। यह जीत इसलिए खास है क्योंकि पिछली बार उनके चार विधायक RJD में चले गए थे। ओवैसी ने कहा कि पटना को यह समझ लेना चाहिए कि सीमांचल की जनता पतंग छाप के साथ मजबूती से खड़ी है और सत्ता के गलियारों तक पैगाम यहीं से जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
भरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
यह भी पढ़ें: UP में कटेंगे करोड़ों वोट? सबूत के तौर पर सुनाई रिकॉर्डिंग; अखिलेश यादव का आयोग और BJP पर गंभीर आरोप
अब व्हाट्सएप लोकेशन से होगी विधायकों की हाजिरी
अपने विधायकों को अनुशासित रखने के लिए ओवैसी ने एक सख्त प्लान तैयार किया है। उन्होंने ऐलान किया कि अब उनके पांचों विधायकों को हफ्ते में दो दिन अपने विधानसभा कार्यालय में बैठना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं, उन्हें अपनी लाइव व्हाट्सएप लोकेशन और फोटो असदुद्दीन ओवैसी को भेजनी होगी ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे वास्तव में क्षेत्र में हैं। ओवैसी ने खुद भी हर छह महीने में दौरा करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का वादा किया है। वे चाहते हैं कि जनता के काम में कोई कोताही न बरती जाए और छह महीने के भीतर यह सिस्टम शुरू हो जाएगा।
Owaisi offers support to nitish government condition seemanchal development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
Jul 10, 2026 | 05:56 PMन्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
Jul 10, 2026 | 05:55 PMआदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 05:52 PMLTT मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; देखें नया शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स
Jul 10, 2026 | 05:52 PMकरियर, धन और तरक्की में आ रही है रुकावट? चातुर्मास में मुख्य द्वार से जुड़ा यह उपाय बदल सकता है भाग्य
Jul 10, 2026 | 05:52 PMसहारनपुर में कुदरत का तांडव, कब्र से बाहर निकल गए मुर्दे, देखें खौफनाक VIDEO
Jul 10, 2026 | 05:49 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की याचिका की खारिज; सजा बरकार
Jul 10, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM












