-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pmo Campus Renamed Seva Tirth Rajbhavan Becomes Lokbhavan End Of Raj Era
राजशाही के आखिरी निशान भी मिटे, PMO बना सेवा तीर्थ और राजभवन अब कहलाएंगे लोकभवन
- Written By: सौरभ शर्मा
PMO कार्यालय के नए परिसर को अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा। वहीं राज्यों के गवर्नर हाउस यानी राजभवन का नाम बदलकर अब लोकभवन कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया।

PMO बना सेवा तीर्थ और राजभवन अब कहलाएंगे लोकभवन (कॉनसेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
PMO Campus Name Now Become Seva Tirth: एक युग का अंत और एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। 1 दिसंबर 2025 का दिन भारत के इतिहास में एक बड़े बदलाव के रूप में दर्ज हो गया है। देश के नक्शे से अब राजशाही के बचे हुए आखिरी प्रतीक भी हमेशा के लिए मिटा दिए गए हैं। दिल्ली में सत्ता के सबसे बड़े केंद्र यानी प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर को अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा। वहीं राज्यों के गवर्नर हाउस यानी राजभवन का नाम बदलकर अब जनता का अपना लोकभवन कर दिया गया है।
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सरकार का यह कदम बताता है कि सत्ता अब प्रदर्शन की चीज नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। पीएमओ की तरफ से भी स्पष्ट किया गया है कि सेवा तीर्थ नाम रखने के पीछे का मकसद इसे सेवा का पवित्र स्थान बनाना है। यह इमारत अब ताकत या रूतबे का नहीं, बल्कि जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर उभरेगी।
सत्ता नहीं, सेवा का संकल्प
अब सवाल यह उठता है कि आखिर सरकार ने राजभवनों और पीएमओ का नाम बदलकर क्या संदेश दिया है। इसका जवाब बहुत सीधा और साफ है। केंद्र सरकार यह गहरा संदेश देना चाहती है कि सत्ता कोई सुख भोगने का साधन या विशेषाधिकार नहीं है। यह जनता के प्रति जिम्मेदारी का नाम है। नाम बदलने के पीछे सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी विचारधारा है। संदेश यह है कि शासक का काम जनता की सेवा करना है, न कि सत्ता के ऐश्वर्य में डूबना। यह कदम दिखाता है कि हम अधिकार की मानसिकता से निकलकर कर्तव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ममता का मास्टरस्ट्रोक: 14 साल में दीं 2 करोड़ नौकरियां, TMC ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड
गुलामी की मानसिकता से मुक्ति
मोदी सरकार के पिछले 11 सालों के कार्यकाल में कई जगहों और सड़कों के नाम बदले गए हैं, जो इसी सोच को दर्शाते हैं। सबसे बड़ा उदाहरण राजपथ का है, जिसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया। राजपथ शब्द में राजाओं और शक्ति का भाव था, जबकि कर्तव्य पथ जन-सेवा का मार्ग बताता है। इसी तरह 2016 में रेसकोर्स रोड को लोक कल्याण मार्ग नाम दिया गया था। रेसकोर्स नाम कुलीन वर्ग की मस्ती का प्रतीक था, जबकि लोक कल्याण मार्ग बताता है कि प्रधानमंत्री का निवास भी जनकल्याण का केंद्र है। अब सेवा तीर्थ और लोकभवन भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं।
Pmo campus renamed seva tirth rajbhavan becomes lokbhavan end of raj era
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
Jul 24, 2026 | 12:33 PMअगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 12:31 PMबच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMभारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
Jul 24, 2026 | 12:16 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














