-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Visits Landslide Affected Areas In Wayanad
PM नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत प्रयासों की ली जानकारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की है और वहां की स्थिति का जायजा लिया है। वायनाड जिले में 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई थी।

(डिज़ाइन फोटो)
वायनाड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को केरल के वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम गांवों की स्थिति का आज जायजा लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 11:15 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिये कन्नूर हवाई अड्डे से वायनाड के लिए रवाना हुए थे।
PM Modi undertook an aerial survey in Wayanad before physically visiting the location of the disaster. In the aerial survey, he saw the origin of the landslide, which is in the origin of Iruvazhinji Puzha (River). He also observed the worst affected areas of Punchirimattam,… — ANI (@ANI) August 10, 2024
वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और केंद्रीय पर्यटन तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी प्रधानमंत्री के साथ वायनाड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की है और वहां की स्थिति का जायजा लिया है। हवाई सर्वेक्षण के बाद मोदी का हेलीकॉप्टर कलपेट्टा में एसकेएमजे हायर सेकेंडरी स्कूल में उतरे, जहां से वह सड़क मार्ग से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।
#WATCH | Kerala: Prime Minister Narendra Modi visits the landslide-affected area in Wayanad. He is being briefed about the evacuation efforts. Governor Arif Mohammed Khan and Union Minister Suresh Gopi are also present. (Source: DD News) pic.twitter.com/rANSwzCcVz — ANI (@ANI) August 10, 2024
यहां पढ़ें – राहुल गांधी को सरकार का जवाब, नियमों में ‘राष्ट्रीय आपदा’ जैसी कोई अवधारणा नहीं
वायनाड में PM मोदी राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से निकाले गए लोगों से मुलाकात करेंगे। PM मोदी इसके बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें आपदा और उसके बाद जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
#WATCH | Kerala: Prime Minister Narendra Modi visits the landslide-affected area in Wayanad. He is being briefed about the evacuation efforts. Governor Arif Mohammed Khan, CM Pinarayi Vijayan and Union Minister Suresh Gopi are also present. (Source: DD News) pic.twitter.com/jzvj4mYaAR — ANI (@ANI) August 10, 2024
यहां पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी पहुंचे केरल, विजयन ने की आगवानी, भूस्खलन प्रभावित वायनाड का करेंगे दौरा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब केरल सरकार ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई थी। क्षेत्र में कई लोग अब भी लापता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
समुद्र से आसमान तक कांपेंगे दुश्मन! ‘मन की बात’ में PM मोदी ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कही ये बड़ी बात
इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को… जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
सेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
7 जुलाई को कानपुर आएंगे PM मोदी, 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
Pm narendra modi visits landslide affected areas in wayanad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार टायरेस गिब्सन ने किया रुद्राभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
Jun 28, 2026 | 12:37 PMमोहर्रम जुलूस में बवाल: कानपुर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 13 आरोपियों पर मुकदमा
Jun 28, 2026 | 12:35 PMचंद्रपुर को उद्योग हब बनाने की मांग तेज; बिजली, जमीन और सब्सिडी की समस्याएं बनी बाधा
Jun 28, 2026 | 12:35 PMNon-Sticky Upma Recipe: 10 मिनट में बनाएं खिली-खिली रवा उपमा, इसके लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
Jun 28, 2026 | 12:32 PMगड़चिरोली में विधायक मसराम ने जोगीसाखरा गांव का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Jun 28, 2026 | 12:29 PMराजगड़ किले की यात्रा पड़ी भारी… पाबे घाट की गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की बस; दो की मौत, 20 घायल
Jun 28, 2026 | 12:28 PMभरत तिवारी के परिवार को SP राज ने धमकाया! भोजपुर पुलिस ने खोली दावों की पोल, सामने आया बातचीत का पूरा VIDEO
Jun 28, 2026 | 12:25 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














