- Hindi News »
- India »
- Government Reply On The Demand Of Declaring Wayanad Landslide As A National Disaster
राहुल गांधी को सरकार का जवाब, नियमों में ‘राष्ट्रीय आपदा’ जैसी कोई अवधारणा नहीं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वायनाड में हुए भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर सरकारी सूत्रों ने स्पष्टीकरण दिया है कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों में ‘‘राष्ट्रीय आपदा'' जैसी कोई अवधारणा मौजूद नहीं है।
- Written By: रीना पंवार

केरल के वायनाड में भूस्खलन (सौजन्य एएनआई)
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर सरकारी सूत्रों ने स्पष्टीकरण दिया है। अपने स्पष्टीकरण में सरकारी सूत्रों ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के एक मंत्री द्वारा 2013 में संसद में दिए गए एक जवाब का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों में ‘‘राष्ट्रीय आपदा” जैसी कोई अवधारणा मौजूद नहीं है।
शनिवार को यह स्पष्टीकरण ऐसे वक्त में आया है जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा अन्य नेता वायनाड में हुए भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वायनाड के दौरे पर भी हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि तत्कालीन गृह राज्य मंत्री एवं केरल से कांग्रेस सांसद मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने 2013 में एक प्रश्न के उत्तर में लोकसभा में कहा था कि ‘‘प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है।”
कांग्रेस सांसद ने दिया था ये जवाब
सम्बंधित ख़बरें
कौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
केरल में CM पद को लेकर गदर, वायनाड की सड़कों पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ लगे पोस्टर, दी बड़ी चेतावनी
विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
Rahul Gandhi Speech Row: हाईकोर्ट में टली सुनवाई, कार्तिकेय चौहान वाले मामले में 14 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
कांग्रेस सांसद मुल्लापल्ली ने अपने उत्तर में आगे कहा गया था कि भारत सरकार कई स्थितियों के आधार पर यह तय करती है कि आपदा की प्रकृति क्या है, जिसमें इसकी तीव्रता, राहत सहायता का स्तर, समस्या से निपटने में राज्य सरकार की क्षमता और सहायता तथा राहत प्रदान करने के लिए योजना के भीतर उपलब्ध विकल्प आदि को ध्यान में रखा जाता है। प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में तत्काल राहत और सहायता प्रदान करना प्राथमिकता है।
‘आपदा में प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य की’
उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय आपदा के लिए कोई निर्धारित मानदंड नहीं है। अपने जवाब में कांग्रेस सांसद ने कहा था कि हालांकि, ‘‘गंभीर प्रकृति” की आपदा के लिए, स्थापित प्रक्रिया का पालन करने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) से अतिरिक्त सहायता पर भी विचार किया जाता है। प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर आवश्यक बचाव और राहत उपाय करने की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की है।
आज वायनाड दौरे पर हैं PM
गौरतलब है कि उस समय संसद में पूछा गया था कि क्या सरकार ने देश में आई गंभीर प्रकृति की आपदा को ‘‘राष्ट्रीय आपदा” घोषित करने के लिए कोई मानदंड तय किए हैं? इसका कांग्रेस सांसद रामचंद्रन जवाब दे रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वायनाड का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और उन्होंने केंद्र से इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Government reply on the demand of declaring wayanad landslide as a national disaster
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
May 14, 2026 | 07:38 AMGuru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
May 14, 2026 | 07:36 AMMaharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
May 14, 2026 | 07:36 AMनासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
May 14, 2026 | 07:33 AMMP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
May 14, 2026 | 07:21 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन! तिलजला से हुई शुरुआत, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिया अल्टीमेटम, कहा- कोई बचेगा नहीं
May 14, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: पेट्रोल-डीजल नीति पर बहस तेज, जनता को ज्ञानोपदेश खुद आचरण नहीं
May 14, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














