पीएम नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर दिल्ली मेट्रो में किया सफर, यात्री ने संस्कृत भाषा में दीं शुभकामनाएं

PM Narendra Modi travel in Delhi Metro
PM Narendra Modi travel in Delhi Metro
Published on
Updated on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने  रविवार को एक आम यात्री की तरह दिल्ली मेट्रो में सफर किया। आज उनका 73 वां जन्मदिन भी है। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली मेट्रो में सफर किया। इस दौरान ट्रेन में पहले से मौजूद एक यात्री ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर संस्कृत भाषा में शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने मेट्रो यात्रियों के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने से पहले मेट्रो में यात्रा करते समय यात्रियों के साथ बातचीत की।

पीएम मोदी ने बच्चों को खिलाई चॉकलेट

पीएम मोदी ने मेट्रो में बच्चों के साथ सफर किया। उन्होंने बच्चों को खूब दुलार भी किया। बच्चों से बात की और उन्हें चॉकलेट भी खिलाया। वहीं पीएम मोदी ने बड़ों से भी बात चीत की। मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों  ने पीएम मोदी के साथ खूब सेल्फी ली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com