‘मराठी बोलूं या हिंदी…’, PM मोदी ने महाराष्ट्र के नेता को किया फोन, जानें वजह
PM Narendra Modi phone call to Ujjawal Nikam: केंद्र सरकार ने पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम को राज्यसभा में मनोनीत के रूप में चुना।
- Written By: प्रिया जैस
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
मुंबई: केंद्र सरकार ने पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम, जिन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों में अजमल कसाब का मृत्युदंड मिलने तक अदालत में प्रतिनिधित्व किया था। उनके योगदान को देखते हुए उज्जवल निकम को राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में नामित किया है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बातचीत की थी।
जिन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों में अजमल कसाब का मृत्युदंड मिलने तक अदालत में प्रतिनिधित्व किया था। उनके योगदान को देखते हुए उज्जवल निकम को राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में नामित किया है। राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने अपनी भावना व्यक्त की।
उज्जवल निकम ने पीएम से की बात
उन्होंने कहा, “मुझे मनोनीत करने के लिए मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शुक्रिया अदा करता हूं। जब मैं लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मिला था, तो उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया था।”
सम्बंधित ख़बरें
डोनाल्ड ट्रंप ठीक हैं, यह जानकर राहत मिली…वॉशिंगटन होटल फायरिंग पर PM मोदी का बयान
मोदी और दीदी पर एक साथ भड़के राहुल गांधी, बोले- मुझ पर 36 केस तो ममता पर मेहरबानी क्यों?
हरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
कमान संभालते ही पीएम मोदी से मिले डॉ. अशोक लाहिड़ी; जानें कैसा रहा अर्थशास्त्री से राजनेता बनने तक का सफर
#WATCH | Mumbai: On being nominated to the Rajya Sabha, Special Public Prosecutor Ujjwal Nikam says, ” I thank President Droupadi Murmu for nominating me… When I met PM Narendra Modi during the Lok Sabha election campaigning, he expressed his faith in me. Yesterday, PM Narendra… pic.twitter.com/rcn4XvFdxR — ANI (@ANI) July 13, 2025
मराठी में बोलू या हिंदी में
पीएम नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत के बारे में बताते हुए उज्जवल निकम ने कहा, “कल पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे मेरे नामांकन की जानकारी देने के लिए फोन किया। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या उन्हें हिंदी में बात करनी चाहिए या मराठी में। हम दोनों हंसने लगे। फिर उन्होंने मुझसे मराठी में बात की और मुझे बताया कि राष्ट्रपति मुझे जिम्मेदारी देना चाहते हैं, जिसके बाद उन्होंने मुझे राष्ट्रपति के फैसले के बारे में बताया। मैंने तुरंत हां कह दिया। मैं पार्टी नेतृत्व का शुक्रिया अदा करता हूं।”
पीएम मोदी ने उज्जवल निकम को दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उज्ज्वल निकम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि, “श्री उज्ज्वल निकम का विधि क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वे न केवल एक सफल वकील रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय दिलाने में भी अग्रणी रहे हैं।”
Shri Ujjwal Nikam’s devotion to the legal field and to our Constitution is exemplary. He has not only been a successful lawyer but also been at the forefront of seeking justice in important cases. During his entire legal career, he has always worked to strengthen Constitutional… — Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2025
यह भी पढ़ें- अडाणी के लिए रोड मैप तैयार! राउत ने की शिंदे के 5 मंत्रियों पर SIT जांच की मांग
इन्हें किया गया मनोनीत
आपको बताते चलें, कि उज्जवल निकम के साथ तीन और लोगों को मनोनीत किया गया। उनके साथ केरल के वरिष्ठ समाजसेवी तथा शिक्षाविद सी. सदानंदन मास्ते, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला तथा जानी-मानी इतिहासकार और शिक्षाविद मीनाक्षी जैन को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। यह नियुक्तियां उन सीटों के लिए की गई हैं, जो पहले के नामित सदस्यों के कार्यकाल खत्म होने से खाली हुई थीं।
लोकसभा चुनाव में भारी हार का किया सामना
लोकसभा चुनाव में उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा के उम्मीदवार रहे उज्ज्वल निकम को हार का सामना करना पड़ा था। पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में उतरे निकम को अपने पहले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भाजपा से हार के बाद भी उज्ज्वल निकम को नया पुरस्कार दिया गया। उज्ज्वल निकम को राज्य का विशेष सरकारी अभियोजक पुनः नियुक्त किया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
