अडाणी के लिए रोड मैप तैयार! राउत ने की शिंदे के 5 मंत्रियों पर SIT जांच की मांग

Sanjay Raut slams Shiv Sena Ministers: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के 5 मंत्रियों के खिलाफ जांच करने की मांग की है। तो वहीं धारावी परियोजना पर भी बात की।
Sanjay Raut slams Shiv Sena Ministers: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के 5 मंत्रियों के खिलाफ जांच करने की मांग की है। तो वहीं धारावी परियोजना पर भी बात की।
संजय राउत (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Sanjay Raut slams Shiv Sena Ministers: महाराष्ट्र में मंत्री संजय शिरसाट का एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में सनसनी फैल गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद संजय शिरसाट ने इस वीडियो के मॉर्फ किए जाने की बात कही है। हालांकि, इस वीडियो के जरिए संजय राउत ने शिरसाट के साथ-साथ 4 अन्य विधायकों पर शिकंजा कस दिया है।

शिवसेना यूबीटी शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे की पार्टी की कड़ी आलोचना की है। संजय राउत ने कहा है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी के 5 मंत्रियों की एसआईटी या न्यायिक जांच होनी चाहिए। इन मंत्रियों में उन्होंने संजय राठौड़, संदीपन भुमरे, संजय शिरसाट और उदय सामंत का नाम लिया हैं।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची पर बोले राउत

शिवसेना का आरोप है कि संजय शिरसाट के वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और इस संबंध में मानहानि का दावा किया जाएगा। इस सवाल पर सांसद राउत ने कहा कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है या नहीं, यह फ़ोरेंसिक लैब तय करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में विधानसभा में बयान देना चाहिए। राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित 12 किलों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है। भाजपा इनके उत्सव मना रही है। संजय राउत ने भाजपा से कहा, लेकिन आपका इससे क्या लेना-देना है? क्या महाराष्ट्र की चीज़ों को पहले विश्व धरोहर का दर्जा नहीं मिला था? क्या आपने वो किले बनवाए थे? इस पर राजनीति मत करो।

धारावी के जरिए जमीन घोटाला

धारावी के विषय में संजय राउत ने कहा मुंबई को लूटा जा रहा है। मुंबई में मराठी लोगों को भगाया जा रहा है। मराठी लोगों को यहां से भगाया जा रहा है। मुंबई को बर्बाद करने की साज़िश चल रही है। धारावी इसका एक उदाहरण है। अगर आज उद्धव ठाकरे होते, तो धारावी में परियोजना को स्थगित कर देते। वहां भ्रष्टाचार है। धारावी के मौके पर मुंबई में ज़मीन घोटाला हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि हम भ्रष्टाचार को खुली छूट देने वाली सभी परियोजनाओं को स्थगित कर देते। हम शक्ति पीठ हाईवे को भी स्थगित कर देते। यह सड़क अडाणी के लिए तैयार की जा रही है। संजय राउत ने आरोप लगाया कि हम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी रोक लगा देते, क्योंकि ये सभी परियोजनाएं अडाणी के लिए बनाई जा रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com