बाइडेन की बीमारी ने PM मोदी को किया बेचैन, जल्द ठीक होने की कामना की
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को स्टेज 4 का प्रोस्टेट कैंसर डिटेक्ट हुआ है। इसका इलाज अब संभव नहीं है। पीएम मोदी ने पोस्ट करके बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता अपनी जताई है।
- Written By: अक्षय साहू
पीएम मोदी, जो बाइडन (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर है। इसका खुलासा हाल ही में हुआ। इसके बाद से दुनियाभर के नेता बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है।
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को स्टेज 4 का प्रोस्टेट कैंसर डिटेक्ट हुआ है। जैसे ही यह खबर बाहर आई, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। पीएम मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बाइडन की बीमारी को लेकर दुख जताया।
पीएम मोदी ने पोस्ट करके जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर मैं बहुत चिंतित हूँ। हम उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी संवेदनाएँ डॉ. जिल बाइडेन और उनके परिवार के साथ हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
Deeply concerned to hear about @JoeBiden‘s health. Extend our best wishes to him for a quick and full recovery. Our thoughts are with Dr. Jill Biden and the family. — Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2025
स्टेज 4 का प्रोस्टेट कैंसर
बाइडेन के मेडिकल टेस्ट के बाद उनके स्टेज 4 का प्रोस्टेट कैंसर से ग्रसित होने की खबर सामने आई। यह बीमारी, बाइडेन की हड्डियों तक फैल चुकी है और इस वजह से अब इसका इलाज असंभव है। डॉक्टरों के मुताबिक इसे कुछ साल तक इलाज से ठीक या कंट्रोल किया जा सकता था, लेकिन अब इसका इलाज असंभव है।
क्या वाकई गाजा में शांति संभव है? हालिया हमलों ने फिर प्रयासों पर फेरा पानी
बाइडेन की मेडिकल टीम की मानें तो उनके पास अब अधिक विकल्प नहीं हैं। हालांकि कीमोथेरेपी, स्टेरॉयड और हार्मोन थेरेपी जैसे चिकित्सा आधारित इलाज उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें से कोई भी उनके कैंसर को पूरी तरह से ठीक करने में सक्षम नहीं है। इनसे सिर्फ इसे कुछ सालों के लिए कंट्रोल किया जा सकता है। बाइडेन के कैंसर को हार्मोन संवेदनशील भी कहा जा जाता है, जिसका मतलब है कि कैंसर बढ़ने या विकसित होने के लिए हार्मोन का इस्तेमाल करता है। इस प्रकार के कैंसर का पहले पता चलने पर दवाओं से कंट्रोल किया जा सकता है।
