Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नियम सुविधा के लिए हों, न कि जनता को परेशानी में डालने…इंडिगो मामले के बीच पीएम मोदी ने क्या कहा?

Indigo Crisis News: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए सांसदों की बैठक में पीएम मोदी के बयान की जानकारी साझा की है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 09, 2025 | 12:49 PM

नियम सुविधा के लिए हों, न कि जनता को परेशानी में डालने...इंडिगो मामले के बीच पीएम मोदी ने क्या कहा?

Follow Us
Close
Follow Us:

IndiGo Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी और एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। संसद के शीतकालीन सत्र के बीच हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने खासतौर पर नियमों और कानूनों के सुधार की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना था कि हमें ऐसे सुधारों की आवश्यकता है जो सुशासन को बेहतर बना सकें और लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

इंडिगो संकट पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में इंडिगो एयरलाइंस के संकट पर भी चर्चा की, जो 2 दिसंबर से शुरू हुआ था और जिसके कारण एक सप्ताह तक उड़ानों में भारी रद्दीकरण देखा गया था। हालांकि, पायलटों के ड्यूटी नियमों को वापस लेने के बाद इंडिगो की उड़ानों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

सुधारों पर जोर

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने सांसदों को केंद्र, राज्य और अपने संसदीय क्षेत्र के लिए अपनी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। पीएम ने जोर दिया कि सुधार केवल आर्थिक या वित्तीय सुधार तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा, “कानून और नियमों का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना होना चाहिए, न कि उन्हें परेशानी में डालना।”

सम्बंधित ख़बरें

मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- बराबरी का एक रास्ता अब UCC….

LPG किल्लत के बीच मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देश में लागू किया ESMA, जानें क्या कहता है ये कानून

मैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई टास्क फोर्स

पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं और वहां के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से जुड़े समारोहों में शामिल होने की सलाह भी दी।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी का नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में था नाम? कोर्ट ने थमाया नोटिस, पुलिस भी तलब

बैंकों में पड़े 78,000 करोड़ रुपये

पीएम मोदी ने बैंकों में पड़े 78,000 करोड़ रुपये को वापस दिलाने के लिए सांसदों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह जनता के पैसे हैं और इन्हें वापस लाने में सांसदों का सक्रिय योगदान महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सांसदों से अपने कार्यों को और तेज गति से करने की भी अपील की, ताकि देश को उनके तीसरे कार्यकाल में तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

Pm narendra modi big statement on indigo crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 12:49 PM

Topics:  

  • IndiGo
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.