Operation Sindoor पर मोदी-शाह विपक्ष को देंगे जवाब, लोकसभा में आज भी होगी चर्चा
Amit Shah Lok Sabha Address: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रहने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा को संबोधित करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अपना भाषण दे सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह (Image- Social Media)
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोकसभा में सोमवार से चर्चा की शुरुआत हुई। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। ऑपरेशन सिंदूर पर ये चर्चा आज (मंगलवार) भी जारी रहेगी। सरकार और विपक्ष के बीच आज भी तीखी बहस होना तय है। खबरों के मुताबिक आज गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा को संबोधित करेंगे और विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में शाम को समापन भाषण देंगे।
बता दें कि संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रहने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा को संबोधित करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को संसद में अपना भाषण दे सकते हैं।
लोकसभा में रहेंगे अमित शाह
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बीच लोकसभा में भाषण देंगे। लोकसभा में सोमवार दोपहर हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘भारत के मजबूत, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा शुरू हुई।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
आज से राज्यसभा में भी चर्चा
संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भी आज से पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत होगी। उच्च सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस को करीब दो घंटे का वक्त दिया गया है, जिसके दौरान राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदन में इस बहस की शुरुआत करेंगे।
सोमवार को हुआ हंगामा
इससे पहले सोमवार को AIADMK के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य आईएस इनबादुरई और एम धनपाल ने शपथ ली। हालांकि, इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
यह भी पढ़ें- राज्यसभा में आज होगी ऑपरेशन सिंदूर पर ‘महाबहस’, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे शुरुआत
सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर सुबह 11 बजे से राज्यसभा में इस चर्चा में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के भी इस चर्चा में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सदन में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस को चर्चा के लिए करीब 2 घंटे का समय दिया गया है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहस की शुरुआत करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
