Operation Sindoor पर मोदी-शाह विपक्ष को देंगे जवाब, लोकसभा में आज भी होगी चर्चा

Amit Shah Lok Sabha Address: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रहने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा को संबोधित करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अपना भाषण दे सकते हैं।
Operation Sindoor पर मोदी-शाह विपक्ष को देंगे जवाब, लोकसभा में आज भी होगी चर्चा
PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोकसभा में सोमवार से चर्चा की शुरुआत हुई। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। ऑपरेशन सिंदूर पर ये चर्चा आज (मंगलवार) भी जारी रहेगी। सरकार और विपक्ष के बीच आज भी तीखी बहस होना तय है। खबरों के मुताबिक आज गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा को संबोधित करेंगे और विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में शाम को समापन भाषण देंगे।

बता दें कि संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रहने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा को संबोधित करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को संसद में अपना भाषण दे सकते हैं।

लोकसभा में रहेंगे अमित शाह

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बीच लोकसभा में भाषण देंगे। लोकसभा में सोमवार दोपहर हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘भारत के मजबूत, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा शुरू हुई।

आज से राज्यसभा में भी चर्चा

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भी आज से पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत होगी। उच्च सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस को करीब दो घंटे का वक्त दिया गया है, जिसके दौरान राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदन में इस बहस की शुरुआत करेंगे।

सोमवार को हुआ हंगामा

इससे पहले सोमवार को AIADMK के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य आईएस इनबादुरई और एम धनपाल ने शपथ ली। हालांकि, इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर सुबह 11 बजे से राज्यसभा में इस चर्चा में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के भी इस चर्चा में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सदन में  सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस को चर्चा के लिए करीब 2 घंटे का समय दिया गया है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहस की शुरुआत करेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com